जिंब्बावे के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेशी गेंदबाज का करियर किया खराब, एक ओवर में ठोक दिए 34 रन

हरारे, अगस्त 02। जिंब्बावे दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गई है। दरअसल, तीन टी20 मैचों की सीरीज में जिंब्बावे ने बांग्लादेश का 2-1 से सफाया कर दिया है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले को जिंब्बावे ने 10 रन से जीत लिया और इसी के साथ सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में जिंब्बावे के प्लेयर रियान बुर्ल ने एक विस्फोटक पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने आई जिंब्बावे की टीम ने बांग्लादेश को 157 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना पाई।

ryan burl

रियान ने एक ओवर में ठोके 34 रन

जिंब्बावे की ओर से रियान बुर्ल ने सबसे अधिक 28 गेंदों में 54 रन की पारी खेली थी। 192 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रियान ने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के भी जड़े थे। अपनी पारी के दौरान रियान ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद को ऐसा निशाने पर लिया कि उनके एक ओवर में 34 रन ठोक दिए। रियान ने नसुम के इस ओवर में 5 छक्के और एक चौका जड़ा। नसुम ने 2 ओवर के स्पेल में ही 40 रन दे दिए। हालांकि उन्होंने 1 विकेट भी निकाला था।

6 छक्के लगते तो युवराज के रिकॉर्ड की होती बराबरी

बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर में यह सबकुछ घटा। नसुम जब गेंदबाजी करने आए तो रियान ने छक्के के साथ ओवर का आगाज किया। इसके बाद तो रियान ने 4 छक्के लगातार जड़ दिए। एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि रियान कहीं युवराज सिंह के 6 छक्के मारने वाले रिकॉर्ड की बराबरी ना कर लें, जो उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मारे थे, लेकिन ओवर की पांचवी गेंद पर रियान के बल्ले से चौका आया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर रियान ने एक और छक्का जड़ दिया।

दुनिया के तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन नसुम

आपको बता दें कि नसुम अहमद के इस मंहगे ओवर के बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया। दरअसल, वो टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं दुनिया के तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज भी नसुम बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के अकिला धनंजय और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम हैं, जिन्होंने अपने-अपने ओवर में 36 रन लुटाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+