WI vs ZIM: मैच से पहले ही इस टीम के कप्तान की बिगड़ी तबीयत, आया अस्थमा अटैक और फिर...

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे (WI vs ZIM) के बीच बुधवार 19 अक्टूबर को वर्ल्ड कप एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना था। वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना दोनों ही टीमों के लिए काफी जरूरी है।

West Indies vs Zimbabwe, 8th Match, Group B: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे (WI vs ZIM) के बीच बुधवार 19 अक्टूबर को वर्ल्ड कप एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना था। वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना दोनों ही टीमों के लिए काफी जरूरी है। इससे पहले कि मैच की शुरुआत होती, जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान क्रेग एर्विन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए।

अस्थमा अटैक आने के कारण हुए मैच से बाहर

अस्थमा अटैक आने के कारण हुए मैच से बाहर

जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को मैच से पहले अस्थमा अटैक पड़ा था। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के डॉक्टर सोलोमन मैडजोगो ने बताया कि इस अटैक के बाद उन्हें आराम की जरूरत थी। इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा, ऐसे में अंतिम समय पर रेगिस चकाब्वा को टीम की कप्तानी सौंपी गई। रेगिस चकाब्वा हालांकि, इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए।

वेस्टइंडीज ने बनाए 153 रन

वेस्टइंडीज ने बनाए 153 रन

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। जॉनसन चार्ल्स ने टीम के लिए सबसे अदिक 36 गेंदों में 45 रन बनाए। कप्तान निकलोस पूरन एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन ही बना सके। जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 154 रन बनाने होंगे।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के लिए जीत जरूरी

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के लिए जीत जरूरी

वेस्टइंडीज को पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 31 रनों से हराकर सुपर 12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को काफी मजबूत कर लिया है। ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी हो गया है। लेकिन अपने कप्तान के बगैर भी जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेदंबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे: रेजिस चकबवा (कप्तान), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, निकोलस पूरन (कप्तान), शमरह ब्रूक्स, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, ओबेद मैककॉय।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+