ZIM vs SL: ज़िम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच फिर से टक्कर, कितने बजे शुरू होगा मैच, कैसे देखें लाइव मुकाबला?
ZIM vs SL: ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम अपना दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका की टीम ने सीरीज में पहले ही बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में मेजबान टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति रहेगी।
श्रीलंकाई टीम सीरीज सील करने का प्रयास करेगी, वहीं मेजबान टीम का प्रयास इस सीरीज में बने रहने का होगा। अगर ज़िम्बाब्वे इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो सीरीज का फैसला निर्णायक मुकाबले में चला जाएगा। इस वजह से दोनों टीमों के लिए अहम मैच है।

पहले मैच में श्रीलंकाई टीम ने जीत जरुर दर्ज की थी लेकिन मामला अंतिम ओवर तक चला गया था। ज़िम्बाब्वे के 175 रनों के जवाब में खेलते हुए श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी। ज़िम्बाब्वे की टीम इस बार भी श्रीलंका को कड़ी टक्कर दे सकती है।
ZIM vs SL: टॉस और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हो जाना है। 5 बजे से यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। भारत में इस मैच का टीवी पर कोई सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। फैनकॉड एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
ZIM vs SL: कैसी होने वाली है पिच
हरारे की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की पूरी संभावना है, पिछले मैच में भी यही देखने को मिला था। शुरुआत में नई गेंद को सतह से बाउंस मिल सकता है। इससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी रहेगी। स्पिनरों की बी अहम भूमिका हो सकती है।
ज़िम्बाब्वे टीम
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर, क्लाइव मांडांडे, ट्रेवर ग्वांडू
श्रीलंकाई टीम
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, चरित असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने, दुनीथ वेलालागे, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, कमिल मिशारा, विशेन हालांबगे












Click it and Unblock the Notifications