IND vs ZIM 2nd T20I Dream11 Prediction: भारत-जिम्बाब्वे मैच के लिए यहां चुनें आज की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम

IND vs ZIM 2nd T20I Dream11 Prediction: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का पहला मैच जिस तरह से खत्म हुआ ये काफी निराशाजनक था। जिम्बाब्वे ने अपनी सबसे बेहतरीन जीत में से एक को सिर्फ़ 13 रन से हासिल कर लिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इन टीमों के बीच दूसरा मैच रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। एक्शन से पहले आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

वापसी की उम्मीद से उतरेगी टीम इंडिया
दरअसल, भारत के खिलाफ मिली पहली जीत के बाद जिम्बाब्वे आत्मविश्वास से भरा होगा और वह अपनी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगा। दूसरी ओर, पहले मैच का नतीजा भारत के लिए आंख खोलने वाला था और उसे सीरीज बराबर करने के लिए बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन दिखाने की जरूरत है।

zim vs ind

जिम्बाब्वे के नाम एक और जीत
जिम्बाब्वे बनाम भारत के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो ये आंकड़ा अब बदल गया है। आमने-सामने के रिकॉर्ड में अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नौ मैच खेले हैं। मौजूदा सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ तीन टी20 मैच जीते हैं, जबकि भारत का आंकड़ा छह मैच में मिली जीत पर ही रुका है।

जिम्बाब्वे बनाम भारत संभावित XI:
जिम्बाब्वे:
वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे बनाम भारत के दूसरा टी20I मैच की ड्रीम11 टीम

  • विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल
  • बल्लेबाज: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग
  • ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, ब्रायन बेनेट, वाशिंगटन सुंदर
  • गेंदबाज: रवि बिश्नोई, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा
  • कप्तान: शुभमन गिल
  • उपकप्तान: रवि बिश्नोई

ये भी पढ़ें- नीता अंबानी भी नहीं रोक सकीं आंसू! रोहित, सूर्या और हार्दिक के साथ मनाया वर्ल्ड कप जीत का जश्न, देखें VIDEO

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, जितेश शर्मा।

जिम्बाब्वे की टीम: वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगरावा, तदिवनाशे मारुमानी, फराज अकरम, अंतुम नकवी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+