Zaheer Khan: जहीर खान के बेबी बॉय का नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान, क्रिकेटर को IPL 2025 के बीच मिली गुड न्यूज
IPL 2025 की चकाचौंध के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) के घर खुशियों की दस्तक हुई है। ये कपल पहली बार पैरेंट्स बने हैं और उन्होंने अपने बेटे के नाम से भी सबको चौंका दिया है।
जहीर खान के बेटे का नाम क्या है?
जहीर और सागरिका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान (Fatehsinh Khan) रखा है।

इस ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर में जहीर अपने बेटे को गोद में लिए बैठे हैं, जबकि सागरिका उनके कंधों पर प्यार से हाथ रखे दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, 'प्यार, आभार और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ हम अपने बेटे फतेहसिंह ख़ान का स्वागत करते हैं।
सेलेब्स ने दी बधाई
फोटो पोस्ट होते ही बधाइयों का तांता लग गया। अंगद बेदी ने 'वाहेगुरु' लिखा, तो हरभजन सिंह ने कमेंट ततददकिया- 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई, वाहेगुरु मेहर करे।' इस पोस्ट पर देखते ही देखते बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई।
जब शर्मीले जहीर को अंगद ने दिया था 'लव टिप'
सागरिका ने खुलासा किया था कि जहीर शुरुआत में उनसे बात करने में हिचकिचाते थे। यहां तक कि दोनों की पहली बातचीत में भी ज़हीर बेहद शांत थे। लेकिन एक्टर अंगद बेदी ने दोस्ती का पुल बनाया और दोनों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 में युवराज सिंह की शादी में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया और 2017 में शादी के बंधन में बंध गए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हैं जहीर खान
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपनी टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। जहीर का अनुभव और रणनीतिक समझ टीम को महत्वपूर्ण दिशा दे रहे हैं, खासकर गेंदबाजी विभाग में। वह टीम के तेज गेंदबाज़ों को तकनीकी और मानसिक समर्थन देने के साथ-साथ युवाओं को भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनकी भूमिका ने लखनऊ के प्रदर्शन में सुधार लाया है, और उनकी मार्गदर्शन में टीम को बेहतर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास मिला है।












Click it and Unblock the Notifications