इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा थे Yuzvendra Chahal, शादी से पहले ही किया था प्रपोज? सामने आई सच्चाई
Zaara Yasmin On Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। एक तरफ युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरें तो दूसरी तरफ डेटिंग अफवाहें भी जोरों पर है। इस बीच अब उनके पुराने अफेयर के बारे में भी बातें हो रही हैं। युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
क्या युजवेंद्र चहल ने किया था एक्ट्रेस को प्रपोज? (Zaara Yasmin On Yuzvendra Chahal)
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जारा यास्मिन ने युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी तेजी से फैल रही है कि युजवेंद्र चहल ने जारा यास्मिन को प्रपोज किया था। चहल ने अपने इंस्टाग्राम लाइव चैट में एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। यह घटना युजवेंद्र चहल की शादी से पहले की थी। ऐसे में फैंस लगातार इस वीडियो को लेकर सवाल कर रहे हैं।

आखिरकार एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
जारा ने अब एक इंटरव्यू में इस बारे में जिक्र किया है। उन्होंने चहल के प्रपोज करने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है। बता दें जब जारा यास्मिन और युजवेंद्र चहल का इंस्टाग्राम लाइव चैट वायरल हुआ तो मीडिया ने इसे लेकर कई कयास लगाए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चहल ने लाइव चैट के दौरान जारा को प्रपोज किया था, लेकिन जारा ने अब इस बात से इनकार कर दिया है। चहल ने इस वाकये के बाद ही कुछ महीनों में चहल ने धनश्री वर्मा से शादी कर ली थी।
ज़ारा यास्मिन हुई शॉक्ड
ज़ारा यास्मिन ने कहा कि उनके लाइव चैट के कारण उनके रिश्ते के बारे में निराधार अफ़वाहें फैलीं। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि कितनी जल्दी अटकलें बढ़ गईं, जबकि उनकी बातचीत बहुत कम थी और चहल की धनश्री वर्मा से शादी से कुछ समय पहले हुई थी। चहल और यास्मिन के बीच बातचीत के बारे में लोग अब चर्चा कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में भी हैरानी जताई।
आरजे मेहविश से भी जुड़ा था नाम
आरजे मेहविश और चहल को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थी। आरजे मेहविश एक फेमस रेडियो जॉकी हैं और लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। वहीं, चहल के साथ उनकी कुछ तस्वीरों ने दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को जोर देने का काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications