'कौन-से भगवान का व्रत रखते थे,' भारतीय स्पिनर चहल की वाइफ धनश्री के लुक पर दिल हार बैठा फैन
सोशल मीडिया पर अपने मनमोहक डांस मूव्स और ग्लैमरस मौजूदगी के लिए मशहूर धनश्री वर्मा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से जमकर सुर्खियां बटोरीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। इस फोटो पर देखते ही देखते यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई।
स्टार गेंदबाज की पत्नी ने हाल ही में अपनी सेल्फी शेयर की है, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की स्पैगडी पहनी हुई है। खुले बाल और नो मेकअप लुक में धनश्री कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं।

धनश्री ने कातिलाना अंदाज में दिए पोज
तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने कातिलाना निगाहों से पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटो ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस की नजरें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
यूजर्स के रिएक्शन की आई बाढ़
धनश्री के फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि, चहल भाई कौन-से भगवान का व्रत रखते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, अब तो धनश्री मैम के पास भी धन बहुत हो गया। मालूम हो कि आईपीएल ऑक्शन 2025 में चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा है।
ये भी पढ़िए- IND vs PM XI: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का बदल गया टाइम? जानिए कब-कहां और कैसे देख सकेंगे अगला महामुकाबला
फैंस को रहता है धनश्री और चहल की पोस्ट का इंतजार
वर्मा न केवल अपने फैशन के लिए मशहूर हैं, बल्कि वह अपने डांस के लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वर्मा के पति युजवेंद्र चहल भी सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। अपने हास्य अंदाज के लिए मशहूर चहल का ऑफ-फील्ड व्यक्तित्व उन्हें दर्शकों का दिल जीत लेता है। चहल और वर्मा एक बेहतरीन जोड़ी बनाते हैं, जो अक्सर अपने जीवन की झलकियां शेयर करते रहते हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications