Dhanashree: चहल से अलग होते ही इस एक्टर के साथ नजर आईं धनश्री! सामने आई हैरान करने वाली Video
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के क्रिकेटर से अलगाव की खबरों के बाद से फैंस की नजर में हैं, उनकी हर एक्टिविटी पर यूजर्स की पैनी नजर है। धनश्री ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा है। इस पोस्ट में वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर के साथ नजर आ रही हैं।
धनश्री वर्मा अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के साथ नजर आ रही हैं। धनश्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, 'मुझे सबसे ज्यादा खुशी शूटिंग के दौरान मिलती है।'
दरअसल, धनश्री और गिप्पी ग्रेवाल की जोड़ी वाला 'जुट्टी कसूरी' म्यूजिक वीडियो दिसंबर 2024 में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से यह वीडियो खूब चर्चा में है।

मीडिया रिपोर्ट्स में धनश्री और चहल के बीच तनाव की बात सामने आई है। हालाकिं, दोनों पक्षों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। साल 2022 में धनश्री और चहल के बीच अनबन की ऐसी ही अफवाहें तब उड़ीं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से 'चहल' हटा दिया।
हालांकि, बाद में दोनों ने पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि उनके बीच सब ठीक है। मौजूदा स्थिति अटकलें ही बनी हुई हैं क्योंकि धनश्री या चहल में से किसी ने भी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
धनश्री वर्मा सिर्फ़ चहल के साथ अपने जुड़ाव के लिए ही नहीं बल्कि अपनी पेशेवर उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती हैं। वह एक कोरियोग्राफर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 6.2 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं। उनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।
युजवेंद्र चहल का क्रिकेट सफर
युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर हाल की चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। आगे की बात करें तो वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।












Click it and Unblock the Notifications