Yuzvendra Chahal ने मैदान पर आते ही किया कमाल, फैंस ने रोहित से पूछा सवाल- वर्ल्ड कप में मौका क्यों नहीं दिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वर्ल्ड कप में युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

Yuzvendra Chahal take two wickets against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वर्ल्ड कप में युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में युजवेंद्र चहल को नहीं खिलाने पर दिग्गजों ने सवाल खड़े किए थे। युजवेंद्र चहल ने मैदान पर वापसी के साथ अपनी काबिलियत का परिचय दे दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की।

Recommended Video

    IND vs NZ: Yuzvendra Chahal ने फिरकी से New Zealand टीम को किया परेशान | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    युजवेंद्र चहल ने झटके दो विकेट

    युजवेंद्र चहल ने झटके दो विकेट

    न्यूजीलैंड के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। चहल ने जेम्स नीशम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। चहल की गेंदबाजी देखने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। चहल की गेंदबाजी देखकर कप्तान रोहित शर्मा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    फैंस उठा रहे हैं रोहित की कप्तानी पर सवाल

    फैंस उठा रहे हैं रोहित की कप्तानी पर सवाल

    रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में युजवेंद्र चहल को एक भी मैच खेलने का मौका दिया। वर्ल्ड कप में लगातार दिग्गज सवाल उठा रहे थे, लेकिन चहल को फिर भी किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया। अब सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा से सवाल कर रहे हैं, रोहित भाई जब चहल ऐसी गेंदबाजी कर सकते थे तो आपने उन्हें मौका क्यों नहीं दिया। एक यूजर ने लिखा कि युजी चहल ने यहां बीच के ओवरों में विकेट चटकाए। यह कुछ ऐसा था जो वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाज नहीं कर पा रहे थे।

    वर्ल्ड कप में चहल को नहीं मिला था मौका

    वर्ल्ड कप में चहल को नहीं मिला था मौका

    टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में युजवेंद्र चहल को भारतीय 15 सदस्यी टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चहल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया। कप्तान और कोच का मानना था कि ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन में लेग स्पिनर को मदद नहीं मिलेगा। लेकिन राशिद खान, आदिल राशिद, शादाब खान, एडम जाम्पा जैसे लेग स्पिनर ने वर्ल्ड कप में कमाल की गेंदबाजी की थी। लेकिन चहल को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+