धनश्री के इंटरव्यू के तुरंत बाद युजवेंद्र चहल का जवाब, दो शब्दों में दिया अजीब रिएक्शन, फैन्स ठोक रहे सलाम
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: इस साल क्रिकेट जगत में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। चहल और धनश्री शादी के चार साल बाद अलग हो गए। इसके बाद दोनों ही तरफ से कुछ इंटरव्यू दिए गए हैं और आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले हैं।
धनश्री वर्मा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं कोर्ट में तलाक के अंतिम दिन रो रही थी, फैसला सुनने के बाद मैं बिलख पड़ी थी और चहल बाहर चला गया था। चहल की टी-शर्ट पर जो लाइनें लिखी हुई थीं, इसके बारे में भी कहा कि मुझे मीडिया से पता चला।

धनश्री के इंटरव्यू के बाद युजी चहल ने अपने सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब पोस्ट कर एक तरह से रिएक्शन देने का प्रयास किया है लेकिन सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि फैन्स ने धनश्री के इंटरव्यू से चहल के पोस्ट को जोड़ने का प्रयास किया है।
चहल ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि लाखों जज़्बात, लेकिन एक भी शब्द नहीं। फैन्स का मानना है कि यह बयान धनश्री के हालिया इंटरव्यू की ओर इशारा करता है। इंग्लैंड की पहाड़ियों में चहल प्रकृति की गोद में बैठे हुए हैं। पहाड़ और सुंदर झील उनके सामने हैं और वह एक पत्थर के टुकड़े पर बैठकर उसे निहार रहे हैं। चहल के इस पोस्ट कर काफी सारे कमेंट्स आए हैं, दो लाख के करीब लाइक्स भी आ गए थे।
चहल और धनश्री दोनों ने अलग-अलग इंटरव्यू दिए लेकिन धनश्री की तरफ से ज्यादा कुछ बोला गया। चहल ने धनश्री के लिए कोई कड़वे शब्द भी नहीं बोले। धनश्री को इंटरव्यू के दौरान चहल का मजाक तक बनाते हुए देखा गया, इस पर भी चहल के फैन्स काफी नाराज़ हो गए।
ह्युमंस ऑफ़ बॉम्बे से बातचीत में धनश्री ने कहा था कि हम 'पर्सनल लाइफ' इसलिए कहते हैं क्योंकि यह निजी होनी चाहिए। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ताली एक हाथ से तो बजती नहीं। सिर्फ इसलिए कि मैं चुप हूँ, किसी को इसका फायदा उठाने का अधिकार नहीं मिलता। यह सही नहीं है। मेरा मानना है कि किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।
धनश्री वर्मा को एलिमनी की रकम के लिए भी ट्रोल किया जाता है, लोगों का मानना है कि खुद के पास करोड़ों रुपये होने के बावजूद इतने पैसे लेना का कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है कि धनश्री को चहल ने 4 करोड़ 75 लाख की भारी रकम दी थी।












Click it and Unblock the Notifications