'रोहित भाई की वजह से बदला गेंदबाजी करने का अंदाज, बढ़ा आत्मविश्वास', चहल ने बांधे कप्तान की तारीफों के पुल

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। एशिया कप से पहले युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त। भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। एशिया कप से पहले युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। चहल ने कहा कि रोहित भाई टीम के हर खिलाड़ी को आजादी के साथ अपनी काबिलित को दिखाने का मौका देते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में बढ़ा चहस का हौसला

रोहित शर्मा की कप्तानी में बढ़ा चहस का हौसला

चहल के मुताबिक रोहित शर्मा की कप्तानी में उनकी गेंदबाजी करने का अंदाज बदला है। एक यूट्यूब चैनल के जरिए चहल ने कहा कि रोहित भाई ने मुझसे कहा था, इस साल आईपीएल सीजन शुरू करने से पहले आपको पावरप्ले के दौरान और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। ऐसा हुआ भी, मैंने राजस्थान के लिए कई मौकों पर डेथ ओवर में गेंदबाजी की, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया था।

चहल ने की भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ

चहल ने की भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ

चहल ने अपने इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित भाई ने हमेशा मुझे विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने मुझे वह आजादी प्रदान की, जिसकी इच्छा हर गेंदबाज रखता है। रोहित ने मुझसे कहा था कि आपको भारत के लिए गेंदबाजी करते समय डेथ ओवरों और पावरप्ले के ओवरों में गेंदबाजी करनी पड़ सकती है।

गेंदबाजी में इस वजह से आया सुधार

गेंदबाजी में इस वजह से आया सुधार

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें पावरप्ले गेंदबाजी पर काम करने के लिए किसने प्रेरित किया। इस पर उन्होंने कहा कि रोहित भाई ने मुझसे कहा था कि इस साल आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले आपको पावरप्ले में और डेथ ओवरों के दौरान गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। चहल ने कहा कि आईपीएल में, मैंने संजू के साथ बातचीत की थी। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मुझे अपने चार ओवर मिलेंगे और मुझे जिस तरह से चाहें गेंदबाजी करने की स्वतंत्रता होगी।

एशिया कप में होगी चहल पर नजरें

एशिया कप में होगी चहल पर नजरें

वाइट बॉल क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल से एशिया कप में टीम को खासी उम्मीदें होंगी। पिछले कुछ समय से चहल का परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रहा है। जिसका फायदा टीम को एशिया कप में मिल सकता है। बता दें कि युजवेंद्र चहल को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। जिसके बाद फैंस ने चयनकर्ताओं की आलोचनाएं भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+