Explained: युजवेंद्र चहल को क्यों करना चाहिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 से बाहर? आंकड़े झूठ नहीं बोलते

IPL 2026: आईपीएल में कीमत सिर्फ एक नंबर नहीं होती, वो उम्मीदों का पैमाना भी तय करती है। युजवेंद्र चहल जब 18 करोड़ में टीम का हिस्सा बने, तो साफ था कि उनसे सिर्फ अच्छे स्पेल नहीं, बल्कि मैच बदलने वाले प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आईपीएल के इस सीजन में खेले गए मुकाबलों को देखा जाए, तो आगामी मैचों में युजवेंद्र चहल की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बनती है। पंजाब किंग्स ने उनको बड़ी रकम में खरीदा है लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से तो वह इतनी बड़ी रकम के हकदार नजर नहीं आते हैं।

Yuzvendra chahal

चहल के खाते में अब तक सिर्फ 4 विकेट हैं औसत 41 के आसपास है। ये वो आंकड़े नहीं हैं जो किसी टॉप-प्राइस स्पिनर के साथ सहज लगें। खासकर तब, जब टीम उन्हें मिडिल ओवर्स में गेम कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर रही हो।

हालांकि आईपीएल के शुरुआती छह मैचों में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं देखी गई है, टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए अन्य टीमों का काम मुश्किल किया है और कोई मैच नहीं हारा है। छह मैचों के बाद पंजाब टॉप पर है लेकिन चहल ने 18 करोड़ का चूना लगा दिया है।

Yuzvendra chahal
Photo Credit: Created by AI

पैसे और प्रदर्शन में अंतर

सीधी बात करें तो अभी तक का रिटर्न उतना मजबूत नहीं दिख रहा। अगर 18 करोड़ को इन 4 विकेट में बांटें, तो हर विकेट करीब 4.5 करोड़ का पड़ रहा है। अब ये आंकड़ा सिर्फ गणित नहीं है, ये उस गैप को दिखाता है जो उम्मीद और प्रदर्शन के बीच बन गया है। क्रिकेट में हर चीज पैसों से नहीं मापी जाती, लेकिन इतना जरूर है कि बड़े अमाउंट के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। फिलहाल, वही जिम्मेदारी भारी पड़ती दिख रही है।

yuzvendra chahal
Photo Credit: Created by AI

शुरुआत के बाद ठहराव

गुजरात के खिलाफ 2 विकेट लेकर चहल ने अच्छी शुरुआत की थी। लगा कि वही पुरानी लय दिखाई देगी। उसके बाद कहानी थोड़ी बदल गई। चेन्नई के खिलाफ 1 विकेट मिला, कोलकाता के खिलाफ मैच बारिश में चला गया, और फिर हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ वो पूरी तरह विकेट से दूर रहे। लखनऊ के खिलाफ 1 विकेट जरूर मिला, लेकिन वो निरंतरता नहीं दिखी जिसकी टीम को तलाश थी।

गेंदों के हिसाब से एक और नजरिया

यहां एक और दिलचस्प और थोड़ा चुभने वाला एंगल सामने आता है। चहल ने अब तक 102 गेंदें डाली हैं। इसका मतलब यह हुआ कि हर एक गेंद टीम को करीब 17-18 लाख रुपये की पड़ रही है। अब ये आंकड़ा थोड़ा कठोर लग सकता है, लेकिन यह बताता है कि इस निवेश का असर हर गेंद पर कितना महसूस होना चाहिए था और कितना नहीं हो पाया।

मामला सिर्फ विकेट का नहीं है

इकॉनमी 10 के आसपास होना यह दिखाता है कि चहल रन भी उतने नहीं रोक पा रहे, जितनी उनसे उम्मीद थी। एक स्पिनर अगर विकेट नहीं ले रहा, तो कम से कम रन रोककर दबाव बनाता है। लेकिन यहां दोनों ही चीजें साथ में नहीं दिख रहीं।

क्या चहल को हटा देना चाहिए?

जब चहल अपने प्रदर्शन में दमखम नहीं दिखा पा रहे हैं, तो प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। चहल का करियर अब अगले एक या दो साल में खत्म है, ऐसे में नए चेहरों को आगे लाना का काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+