'उससे मिले हुए मुझको तो अरसा हो गया,' युजवेंद्र चहल ने बयां किया टूटे दिल का हाल, धनश्री को याद कर हुए भावुक?
Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के जीवन में इस समय कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। चहल ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ चल रही अनबन को लेकर भी खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि ऐसा लग रहा है कि दोनों का तलाक हो गया है, सावर्जनिक रूप से घोषणा नहीं हुई।
चहल ने विजय हजारे ट्रॉफी भी नहीं खेली और भारतीय टीम से भी बाहर चल रहे हैं। इंसान दर्द और दुःख से तड़प रहा होता है, तो खुद को कहीं न कहीं व्यस्त रखने का प्रयास करता है। चहल ने भी अपने दर्द को कम करने के लिए कुछ ऐसा ही किया है।

उन्होंने पहाड़ों को अपना ठिकाना बना लिया है। हालिया इन्स्टाग्राम स्टोरी से इसका खुलासा हो गया। मामला यहीं नहीं थमा है, उन्होंने कुछ कहने का संकेत भी किया है। इससे समझा जा सकता है कि उनके दिल पर क्या बीत रही होगी और किस तरह दर्द महसूस हो रहा होगा।
चहल की इन्स्टाग्राम स्टोरी में वह पहाड़ों में बर्फ के बीच खड़े हैं और गर्म कपड़े पहने हुए हैं। अपने दिल का हाल बयाँ करने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड में एक गाना लगाया है, वह काफी अहम है। इससे पता चलता है कि यह इंसान किस तरह टूट गया है।
;मेरा दिल कहीं दूर, पहाड़ों में खो गया। उससे मिले हुए, मुझको तो अरसा हो गया।' इस गाने को उन्होंने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। दो फोटो उनकी सामने आई है। वह पहाड़ों में खुद को संभालने का प्रयास कर रहे हैं और फैन्स उदास दिख रहे हैं।
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह टीम इंडिया में शामिल थे लेकिन अब टीम से बाहर हैं। कुछ दिन पहले ही धनश्री वर्मा अपनी माँ के घर पर गई थीं। उनको अपनी माँ से गले लगते हुए देखा गया था। चहल और धनश्री ने इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और सभी फोटो डिलीट किये हैं। इससे पता लग ही जाता है कि तलाक हो गया लेकिन घोषणा नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications