युवराज सिंह रिटायरमेंट के बाद कैसे कमाते हैं करोड़ों रुपये, नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान

Yuvraj Singh Networth: सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 43 वर्ष के हो गए हैं। रिटायरमेंट लेने के बाद भी युवी के चाहने वाले कम नहीं हुए हैं। साल 2011 के वर्ल्ड कप में कैंसर होते हुए खेलकर युवराज ने टीम को खिताब दिलाया और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने थे।

कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए युवराज सिंह अपना एक फाउंडेशन चलाते हैं, इसका नाम 'युवी कैन' रखा गया है। युवराज सिंह महंगी गाड़ियों के शौक़ीन हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। स्टाइल के मामले में भी युवराज सिंह को बॉलीवुड अभिनेताओं से कम नहीं आँका जा सकता।

yuvraj singh

खेल को छोड़े हुए काफी समय होने के बाद भी युवराज सिंह की कमाई पर खासा असर नहीं पड़ा है और वह अच्छी सम्पत्ति के मालिक हैं। चंडीगढ़ और मुंबई दोनों जगह युवराज सिंह के घर हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है, इससे उनकी अच्छी आय होती है।

आलीशान लाइफ जीने के शौक़ीन युवराज सिंह का घर गोवा में भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो युवराज सिंह की कुल नेटवर्थ 290 करोड़ रुपये से ज्यादा है। विज्ञापनों से युवराज सिंह अब भी काफी अच्छी इनकम प्राप्त करती हैं।

जहाँ तक गाड़ियों की बात है, तो उनके गैराज में बेंटले, बीएमडब्ल्यू X6M, M5E60 जैसी धांसू कारें हैं। इसके अलावा उनके पास ओडी के कुछ मॉडल भी हैं। युवराज सिंह के पास लम्बोरगिनी भी है। लग्जरी गाड़ियों का शौक युवराज को हमेशा रहा है।

साल 2016 में युवराज सिंह शादी के बंधन में बंध गए। 30 नवम्बर को उन्होंने ऐक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी। एक दोस्त की पार्टी के दौरान हेजल और युवी की दोस्ती हुई थी और यह आगे चलकर प्यार में बदल गई। बाद में दोनों ने एक साथ घर बसा लिया।

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले युवराज सिंह टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेल पाए। इस प्रारूप में उन्होंने 40 मैच खेलकर 1900 रन बनाए। वनडे में युवी ने 304 मैचों में 8701 और टी20 में 1177 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+