IPL जैसी लीग के चलते खत्म हो रहा है टेस्ट क्रिकेट, वनडे प्रारूप को लेकर युवराज सिंह ने दी बड़ी चेतावनी
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया पिछले कुछ समय से एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है, जिसमें इस खेल के सबसे पुराने और मुश्किल प्रारूप के खत्म होने की आशंका जताई जा रही है। क्रिकेट जगत के एक्सपर्टस अक्सर यह सवाल करते नजर आते हैं कि क्या टेस्ट क्रिकेट खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। खेल जगत में टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता और दुनिया भर में खेली जा रही टी20 लीग के बीच यह सवाल किया जाना लाजमी भी है।

Recommended Video
जहां क्रिकेट जगत के कई पूर्व क्रिकेटर्स का अभी भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट ने अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है और अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है तो वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की राय बाकियों से थोड़ी अलग है।
और पढ़ें: Asia Cup 2022 के लिये हॉकी इंडिया ने किया भारतीय टीम का ऐलान, संन्यास से लौटे कई खिलाड़ी

लोग ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट देखना चाहते हैं
युवराज सिंह का मानना है कि मौजूदा समय में लोग क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के मैच ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं और यह टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व को खतरे में डालने की सबसे बड़ी वजह भी है।
स्पोर्टस 18 के शो होम ऑफ हीरोज में बात करते हुए युवराज ने कहा,'यह सच है कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है। लोग ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट देखना चाहते हैं और लोग ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलना भी चाहते हैं।

इस वजह से क्रिकेटर नहीं खेलना चाहते टेस्ट मैच
युवराज सिंह का मानना है कि मौजूदा समय के खिलाड़ियों के नजरिये में बदलाव आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण पैसा है जिसने उन्हें टी20 क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देने को मजबूर कर दिया है और उन्होंने अपनी प्राथमिकता बदल दी है, जो कि पहले टेस्ट क्रिकेट हुआ करती थी।
उन्होंने कहा,'कोई भी खिलाड़ी क्यों 5 दिन तक क्रिकेट खेलकर सिर्फ 5 लाख रुपये लेना चाहेगा, जब उसे टी20 क्रिकेट में सिर्फ 4 घंटे खेलकर 50 लाख रुपये मिल जाते हैं। वो खिलाड़ी जिन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है उन्हें आज के समय में 7-10 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।'

वनडे प्रारूप के अस्तित्व पर भी है खतरा
मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हर देश में एक फ्रैंचाइजी आधारित टी20 लीग खेली जाती है जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग के साथ भारत सभी का नेतृत्व कर रहा है। युवराज सिंह ने आगे बात करते हुए वनडे प्रारूप के अस्तित्व पर भी अपनी चिंता जताई है और कहा कि आने वाले समय में 50 ओवर प्रारूप को भी अपनी जगह बनाये रखने में संघर्ष करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा,'जब आप एक टी20 मैच देखते हो और उसके बाद अगर वनडे मैच देखो तो ऐसा लगता है कि जैसे कि आप टेस्ट मैच देख रहे हों। 20 ओवर्स के बाद लोग कहते हैं कि अभी 30 ओवर तक ये और बैटिंग करेंगे, तो बिल्कुल टी20 प्रारूप सभी पर कब्जा कर रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications