बटलर की ईमानदारी पर ऐसा ट्वीट कर गए युवराज, फैंस ने कहा- तुम आज भी अश्विन से जलते हो

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ मुकाबला हार्दिक पंड्या और जॉस बटलर की बल्लेबाजी के अलावा एक और घटना का गवाह बना जिस पर फैंस का काफी ध्यान गया है। गुजरात टाइटंस द्वारा जीते गए इस मुकाबले में यह घटना तब हुई जब हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच का 12वां ओवर चल रहा था। तब राजस्थान रॉयल्स की ओर से जिमी नीशम गेंदबाजी कर रहे थे और हार्दिक पंड्या ने इस गेंद को बाहर पुल कर दिया।

जॉस बटलर की फील्डिंग और युवराज सिंह का ट्वीट-

जॉस बटलर की फील्डिंग और युवराज सिंह का ट्वीट-

तब राजस्थान के खिलाड़ी जॉस बटलर फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने गेंद को रोकने का बहुत अच्छा प्रयास किया लेकिन वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि उनके शरीर का हिस्सा बाउंड्री से टच हुआ है या फिर नहीं। इसके चलते जॉस बटलर ने अंपायर से कहा कि वह चेक करें कि यह चौका है या फिर नहीं। जब रीप्ले चलाया गया तो पता चला कि जॉस बटलर का हाथ बाउंड्री से टच हो गया था और गुजरात टाइटन के खाते में 4 रन चले गए। बटलर की इस ईमानदारी की तारीफ हुई है और युवराज सिंह ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।

युवराज सिंह ने इस तारीफ में कुछ और भी बातें लिखी

युवराज सिंह ने इस तारीफ में कुछ और भी बातें लिखी

युवराज सिंह जॉस बटलर की ईमानदारी के कायल हो गए हैं और उन्होंने कहा है कि क्रिकेट अभी भी एक जेंटलमैन गेम है क्योंकि हमारे पास जॉस बटलर जैसा सज्जन इंसान अभी भी मौजूद है।

इसमें कोई शक नहीं है कि जोश बटलर ने ने जो काम किया वह अपने आप में सराहनीय है और इसकी तारीफ होनी चाहिए। ऐसे में जब युवराज सिंह ने जॉस बटलर की तारीफ की तब तक सब ठीक-ठाक था लेकिन उसके बाद उन्होंने जो लाइनें लिखी वह कई फैंस के गले नहीं उतरी हैं। दरअसल युवराज सिंह ने इस तारीफ में कुछ और भी बातें लिखी हैं जिसमें वे आगे कहते हैं- बाकी खिलाड़ियों को भी जॉस बटलर से सीखना चाहिए खासकर उनकी टीम के साथियों को।

फैंस के गले नहीं उतरी युवराज की बात-

फैंस के गले नहीं उतरी युवराज की बात-

युवराज सिंह यहां पर कहते हैं कि जॉस बटलर से खासकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को जरूर सीख लेनी चाहिए।

युवराज सिंह की कही गई यह बात ही फैंस के गले नहीं उतरी है और उन्होंने अंदाजा लगाया है कि युवराज सिंह ने यह बात रविचंद्रन अश्विन के लिए कही है। रविचंद्रन अश्विन भी राजस्थान रॉयल्स के एक और वरिष्ठ साथी हैं और किसी ना किसी कारण के चलते विवादों में रहते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में रिटायर आउट के चलते सुर्खियों में रहे रविचंद्रन अश्विन इससे पहले जोस बटलर के साथ अपने खराब रिश्तो के चलते काफी मशहूर रहे हैं। तब अश्विन ने जॉस बटलर को विकेट के दूसरे छोर पर तब आउट कर दिया था जब उन्होंने गेंद भी नहीं फेंकी थी और बटलर क्रीज से कुछ कदम आगे चले गए थे।

दोनों खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब में खेला करते थे

दोनों खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब में खेला करते थे

फैंस ने इस बात की आलोचना की है कि कहीं ना कहीं युवराज सिंह ने रविचंद्रन अश्विन पर निशाना साधा है और यह अच्छी बात नहीं है। फैंस ने यह भी कहा है कि जब अंपायर मौजूद है ही, तो जोश बटलर के पास विकल्प भी क्या बचा था? कोई ना कोई तो उनकी गलती पकड़ ही लेता।

कई फैंस मानते हैं कि युवराज सिंह को अश्विन से तब से दिक्कत है जब यह दोनों खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब में खेला करते थे। एक फैन ने तो यह भी कहा है कि अश्विन ने किंग्स इलेवन पंजाब के अपने दिनों के दौरान अपने कप्तानी दिनों के दौरान युवराज सिंह को ड्रॉप कर दिया था और इस चक्कर में युवराज उनसे आज भी खेलते हैं जलते हैं।

2018 में अश्विन ने युवराज को ड्रॉप कर दिया था

2018 में अश्विन ने युवराज को ड्रॉप कर दिया था

फैंस ने बार-बार इस बात का जिक्र किया है कि क्या वे अश्विन से इसीलिए चिढ़ते हैं क्योंकि उन्होंने युवराज को 2018 में ड्रॉप कर दिया था।

जहां तक मुकाबले की बात है तो जॉस बटलर एक बार फिर से छाए रहे क्योंकि उन्होंने बल्लेबाजी करने के दौरान केवल 24 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए और जिस तरीके से वे आगे बढ़ रहे थे उस हिसाब से हार्दिक पंड्या की टीम की हार निश्चित थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कमजोरियों को फिर से उजागर किया और जोस बटलर के विकेट के आउट होने के बाद यह टीम धराशाई होते हुए दिखाई थी। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन में अच्छी शुरुआत मिल चुकी है और अगर यह टीम प्लेऑफ में पहुंचना चाहती है तो इसको एड़ी चोटी का जोर लगातार लगाए रखना होगा वरना राजस्थान रॉयल्स का इतिहास बहुत ही आसानी से फिसल कर अंक तालिका में निचले पायदान ऊपर रहने का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+