Yuvraj Singh से 45 मिनट बातचीत के बाद आया ऋषभ पंत का तूफानी शतक, युवी ने सोशल मीडिया पर खोला राज

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की।

मैनचेस्टर, जुलाई 18। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर वनडे सीरीज जीती। इस ऐतिहासिक जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी खेली।

Rishabh Pant, Yuvraj Singh

दरअसल, पंत ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 113 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की पारी खेली। पंत ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे पंत ने इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

युवी का ट्वीट वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में पंत ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। पंत के शतक और भारत की जीत के बाद दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक ट्वीट किया। युवी का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवराज सिंह के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिरी वनडे से पहले उनकी ऋषभ पंत से 45 मिनट बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद पंत ने मैदान पर तूफानी पारी खेली। भारत की जीत के बाद युवी ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि 45 मिनट की बातचीत समझ में आई !! अच्छा खेला पंत, इस तरह से आप अपनी पारी को गति देते हैं, पांड्या तुम्हें देखकर अच्छा लगा।'

मुकाबले का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 259 रनों पर ढेर हो गई। मेजबान टीम की ओर से जोस बटलर ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। इसके अलावा जेसन रॉय ने 41, मोईन अली ने 34 और क्रेग ओवरटन ने 32 रन जड़े। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 4, चहल ने 3, सिराज ने 2 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। धवन 1, रोहित-कोहली 17 और सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। 72 के स्कोर पर भारत के 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद पंत और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन बनाए तो वहीं पंत 125 रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+