'योगी' की शरण में अर्जुन तेंदुलकर, चंडीगढ़ में युवराज सिंह के पिता करा रहे ट्रेनिंग; Watch Video
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर संन्यास के बाद भी खेल से दूर नहीं हैं। इस दिनों वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, 23 सितंबर: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर संन्यास के बाद भी खेल से दूर नहीं हैं। इस दिनों वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन ने गुरुवार को इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ 20 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। फैंस अपने चहते क्रिकेटर को मैदान पर देखकर काफी खुश हैं। वहीं दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं
अर्जुन लगातार मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को 23 साल के होने जा रहे अर्जुन ने अभी तक एक भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उन्होंने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन अर्जुन लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। वह अब गोवा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। 22 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू हुए 27वें अखिल भारतीय जेपी अत्रे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में भी अर्जुन खेलते नजर आएंगे। वह गोवा की ओर से खेलेंगे।
View this post on Instagram

योगराज करा रहे अभ्यास
अखिल भारतीय जेपी अत्रे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी खेले हैं जिन्हें बाद में टीम इंडिया में जगह मिली। ऐसे में अर्जुन को भी अच्छा प्रदर्शन कर भारत के लिए डेब्यू करने की उम्मीद होगी। भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अर्जुन की तैयारी करा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तैयार की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। योगराज अर्जुन को गेंदबाजी की साथ ही बल्लेबाजी के लिए भी तैयार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अर्जुन को बड़े शॉट का अभ्यास करा रहे हैं।

दो टी20 खेले हैं
अर्जुन डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। युवराज सिंह भी बचपन में इसी मैदान पर खेला करते थे। यहीं से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय किया। अब अर्जुन भी यहां अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक दो टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 33.50 की औसत और 9.57 की इकॉनमी से 2 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 3 रन भी बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications