गोविंदा के फेमस सॉन्ग पर ठुमके लगा रहे हैं Yuvraj Singh, आपने मिस तो नहीं कर दिया ये वायरल वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मस्त मौला अंदाज फैंस काफी पसंद करते हैं।

नई दिल्ली, 21 अगस्त: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मस्त मौला अंदाज फैंस काफी पसंद करते हैं। युवी भी फैंस का ख्याल रखते हुए समय-समय पर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे सभी इंज्वॉय करते हैं। इसी कड़ी में सिक्सर किंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Recommended Video

    Yuvraj Singh ने लगाए ठुमके, Govinda Style में किया जबरदस्त डांस, Video | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    गोविंदा के गाने पर नाचे युवी

    गोविंदा के गाने पर नाचे युवी

    हाल ही में युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता गोविंदा स्टाटर ‘बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के गाने 'किसी डिस्को में जाएं, किसी होटल में खाएं..' गाने पर कदम थिरकाते हुए नजर आए। वीडियो में युवी ने सफेद रंग की शर्ट और ब्लू कलर की जींस नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिक्सर किंग का ये वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। अभी तक इस वीडियो पर 1.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

    लीजेंड क्रिकेट लीग में आएंगे नजर

    लीजेंड क्रिकेट लीग में आएंगे नजर

    युवराज सिंह बहुत जल्द मैदान पर नजर आने वाले हैं। सितंबर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में युवराज सिंह फिर से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर सिक्सर किंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह मैदान पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे।

    वीडियो शेयर कर युवराज ने कहा था, ‘वॉरियर इज बैक।' वहीं, पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘'जो होने जा रहा है उसके लिए बहुत उत्साहित हूं।'' युवराज कह रहे हैं, ‘'मैंने कहा थोड़ी क्रिकेट की प्रैक्टिस भी करनी है, ये ना हो जब टूर्नामेंट आए तो..''

    2019 में लिया था संन्यास

    2019 में लिया था संन्यास

    युवराज सिंह ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैचों में 1900 रन, 304 वनडे मैचों में 8701 रन और 58 T20I मुकाबलों में 1177 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल मिलाकर 148 विकेट भी चटकाए।

    वनडे में युवी ने 14 शतक और 52 अर्धशतक जमाए। टेस्ट में युवी ने 3 शतक और 11 अर्धशतक जुड़े। T20I में भी उनके बल्ले से आठ अर्धशतक देखने को मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+