पूर्व दिग्गज का बयान- अर्जुन को मौका दो, शायद तेंदुलकर का नाम मुंबई की किस्मत बदल दे

IPL

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ है। टीम रो लगातार शुरूआती 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। मुंबई को वापसी करने के लिए चमत्कार की उम्मीद है। वहीं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुंबई टीम प्रबंधन को अपने सुझाव दिए हैं और दोनों विभागों में कमी पर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

अर्जुन को माैका देने की दी सलाह

अर्जुन को माैका देने की दी सलाह

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या मुंबई को जीत के रास्ते पर वापस आने के लिए क्या बदलाव करने की जरूरत है तो अजहरुद्दीन ने कहा कि टीम युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, और वे उन्हें हर नीलामी में भी उठा रहे हैं। उन्होंने आगे सवाल किया कि अगर टीम ने टिम डेविड के लिए इतना पैसा खर्च किया है, तो वह क्यों नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे पूरे सत्र में बाहर बैठे रहे तो यह कुछ खिलाड़ियों के साथ अन्याय है।

तेंदुलकर का नाम बदल सकता है किस्मत

तेंदुलकर का नाम बदल सकता है किस्मत

अजहरुद्दीन ने कहा, "आपको कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाना होगा। आप अर्जुन को भी मौका दे सकते हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हो सकता है कि मैदान पर तेंदुलकर का नाम मुंबई की किस्मत बदल दे। अगर आपने इतनी ऊंची कीमत पर डेविड को चुना है, और अगर वह नहीं खेल रहा है, तो उसके टीम में होने का कोई फायदा नहीं है। यदि आपके पास खिलाड़ी हैं, तो आप उन्हें बाहर नहीं बैठा सकते, यह खिलाड़ी के साथ भी अन्याय होगा।'' स्काई247.नेट पर क्रिकट्रैकर पर 'नॉट जस्ट क्रिकेट शो' पर अजहरुद्दीन ने आगे कहा, "अगर चीजें सही नहीं हो रही हैं, तो मुंबई खेमा अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर टीमों ने उन्हें नहीं खेला है और टीम सफल हो सकती है।"

बुमराह को मैच का पहला ओवर करना होगा

बुमराह को मैच का पहला ओवर करना होगा

अजहरुद्दीन ने माना कि नीलामी में बल्लेबाज तो सही चुने, लेकिन अपनी गेंदबाजी को काफी कमजोर रखा है। उन्होंने महसूस किया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा दबाव बनाना टीम के लिए सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बुमराह को पावरप्ले के ओवरों में विकेट लेने का अधिक मौका देने के लिए मुंबई के लिए शुरुआती ओवर फेंकने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को सही तैयार किया है, लेकिन गेंदबाजी इकाई में कमी रह गई है। वे बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं, लेकिन आप उन पर इतना दबाव नहीं डाल सकते, वह भी एक इंसान हैं। कभी-कभी वह रन नहीं रोक सकते हैं। वे उसे पहले ओवर में ही आजमा सकते हैं, क्योंकि अगर वह दूसरे या तीसरे ओवर में आता है, तो बल्लेबाज थोड़ा शांत हो जाता है और दो ओवर में 20 रन बना सकता है, और इसका बड़ा प्रभाव हो सकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+