Year Ender: साल 2024 के मेंस और विमेंस T20I में किसका रहा दबदबा? यहां देखें टॉप-5 हाईएस्ट रन-स्कोरर

Year Ender 2024: इस साल क्रिकेट की दुनिया ने कई यादगार पल देखे, चाहे वो रोमांचक मैच हों, रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन हों, या फिर नए स्टार का उदय! आज हम बात करें साल 2024 में महिला और पुरुष क्रिकेट के उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो इस साल के टी-20 फॉर्मेट में हाईएस्ट रन स्कोरर रहे।

साल 2024 ही है, जब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया।

year ender 2024

भारतीय पुरुष टीम के अलावा, न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भी T20 वर्ल्ड कप खिताब के लिए लंबे इंतजार को खत्म किया। उन्होंने 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हराया।

साल 2024 के मेंस T20I में किसका रहा दबदबा?

लिस्ट में पहले स्थान पर यूएई का बल्लेबाज
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम का, जिन्होंने 2024 में T20I में कुल 26 मैच खेले। वसीम ने एक शतक और आठ अर्द्धशतक की मदद से 909 रन बनाए। टी20आई में उनका स्ट्राइक रेट 160.03 रहा।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान का बल्लेबाज
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर नाम है जापान के 28 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग का, जिन्होंने 20 मैचों में 860 रन बनाए। टी20आई में उनका बल्लेबाजी औसत 50.58 रहा।

लिस्ट में तीसरे स्थान पर हांगकांग का बल्लेबाज

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर नाम हैं हांगकांग के बल्लेबाज निजाकत खान का नाम, जिन्होंने 2024 में हांगकांग के लिए 28 टी20आई मैच खेले और 784 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच मौकों पर 50 रन का आंकड़ा पार किया और सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा।

2024 में महिला टी20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

स्मृति मंधाना ने बढ़ाया भारत का मान

भारत की स्मृति मंधाना 2024 में महिला टी20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर हैं। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज़ ने 23 मैच खेले और 763 रन बनाए, जो महिला टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2024 में 8 अर्धशतक बनाए, जिससे उन्हें महिला टी20आई में सबसे ज़्यादा अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ने में मदद मिली।

लिस्ट में दूसरे स्थान पर चमारी अथापथु

श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अथापथु ने 2024 में 21 टी20I खेले और 720 रन बनाए। उनके नेतृत्व में, श्रीलंका ने भारत को हराकर इतिहास में पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ईशा ओजा

यूएई की बल्लेबाज ईशा ओजा ने 2024 में संयुक्त अरब अमीरात के लिए 20 टी20I में 711 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और चार अर्धशतक बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+