यशस्वी जायसवाल ने बना दिया IPL 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड, देखें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का Video
IPL: यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली के खिलाफ 31 गेंदो पर 60 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली के गेंदबाज खलील अहमद के खिलाफ पांच चौके लगाकर आईपीएल 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड बना दिया।

IPL 2023, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा है। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 200 रन का टारगेट दिया है। आज के मुकाबले में जोस बटलर के साथ ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने खलील अहमद के पहले ओवर में लगातार 5 चौके जड़कर आईपीएल 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड दर्ज करा दिया।
आईपीएल 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड
आईपीएल 2023 के सबसे महंगे पहले ओवर का रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले यशस्वी जायसवाल ने आते गेंदबाज के पसीने छुड़ा दिए। सलामी बल्लेबाज ने 31 गेंदो पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेलकर टीम को 199 रनों के स्कोर पर पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज ने दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद की पहली बॉल पर मिड विकेट पर चार रन के लिए खेला, इसके बाद अगली गेंद जायसवाल के बल्ले से थोड़ा ऊपर लगते हुए थर्ड मैन की बाउंड्री के पार गई।
यशस्वी जायसवाल ने खलील अहमद के एक ओवर में जड़ दिए पांच चौके
खलील अहमद को जब पहले ही ओवर में दो गेंद पर दो चौके पड़ गए तो उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए तीसरी गेंद को फुल लेंथ डाला जोकि यशस्वी के बल्ले के बीचों बीच लगी, और बल्लेबाज ने बिना कोई मौका गंवाए एक्स्ट्रा कवर पर लगातार तीसरे चौके के लिए खेल दिया। खलील ने चौथी गेंद पर राहत की सांस ली, जोकि बिना कोई रन दिए निकल गई। इसके बाद जायसवान ने खलील की पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार एक के बाद एक दो चौके जड़ दिए। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज ने पहले ही ओवर में 20 रन देकर आईपीएल 2023 का अब तक का सबसे महंगा ओवर बना दिया।
यशस्वी ने 30 गेंद पर बना दिए 60 रन
यशस्वी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 25 गेंद पर कुल 11 चौके के साथ अपने पचास रन पूरे कर लिए।दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी मशक्कत के बाद आखिर में एक बड़ी सफलता मिली। मुकेश कुमार की गेंद पर यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन टीम को एक जबरदस्त शुरुआत देते हुए उन्होंने 30 गेंद पर 60 रन बना डाले, इसी लय को बरकरार रखते हुए जोस बटलर ने भी 34 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन पूरे कर लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
Recommended Video
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, राइली रूसो, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एनरिच नॉर्त्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications