DC vs RR: यशस्वी जायसवाल के सामने धराशायी हुए गेंदबाज, 30 गेंदों पर ठोक दिए 60 रन, पूरी की दूसरी फिफ्टी
RR vs DC: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का 11वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। रॉयल्स के कप्तान वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

IPL 2023, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन के बढ़ते मुकाबलों के साथ दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। ये खुशी तब और दोगुनी हो जाती है, जब मैदान में चौके-छक्कों की बरसात होने लगती है। आज यानी शनिवार को डबल-हेडर के दिन पहला मैच संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स और डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने राजस्थान में भर दी रफ्तार
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर के साथ ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दी। जायसवाल ने आते ही एक के बाद एक तीन चौके जड़कर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने खलील अहमद के पहले ओवर में 5 चौके लगाकर 20 रन बना डाले, लेकिन जब जायसवाल को जोस बटलर का साथ मिली तो उन्होंने चौथे ओवर में ही राजस्थान का स्कोर 50 पर पहुंचा दिया, यशस्वी यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 25 गेंद पर 11 चौके के साथ अपने पचास रन पूरे कर लिए।
आईपीएल के 16वें सीजन में जड़ी दूसरी फिफ्टी
फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स की ओर से आतिशी बल्लेबाजी जारी है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के हाथ एक सफलता जरूर लग चुकी है। मुकेश कुमार की गेंद पर यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा दिया, लेकिन टीम को एक जबरदस्त शुरुआत देते हुए उन्होंने 30 गेंद पर 60 रन बना डाले, इसी लय को बरकरार रखते हुए जोस बटलर ने भी 34 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले सीजन के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनके आईपीएल करियर की पांचवीं फिफ्टी है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन।
डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, राइली रूसो, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एनरिच नॉर्त्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications