IND vs WI: भारत की धमाकेदार जीत, यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, अजहरुद्दीन-गांगुली को पछाड़ा
Yashasvi Jaiswal creates history: डोमिनिका टेस्ट के तीसरे दिन ही वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में ऑल आउट कर भारत ने एक बड़ी जीत दर्ज कर ली है। यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार शतक औऱ रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से हराने का काम किया। टेस्ट क्रिकेट में ये वेसेटइंडीज बुरी हार कही जा सकती है।
यशस्वी ने बनाए 171 रन: भारत के लिए पहली पारी में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट की पहली पारी में 171 रन बनाकर यशस्वी ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड बनाने का काम किया। डेब्यू टेस्ट में 150 रन से अधिक का स्कोर बनाने वाले वह भारत के दूसरे ओपनर खिलाड़ी बन गए हैं।

विदेशी मैदान पर रचा इतिहास: अपने डेब्यू मैच पर यशस्वी जायसवाल ने विदेशी सरजमीं पर इतिहास रचने का काम किया। विदेशी सरजमीं पर डेब्यू मैच में बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रचने का काम किया। डेब्यू पर जायसवाल ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। इससे पहले विदेशी सरजमीं पर डेब्यू करते हुए सौरव गांगुली ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।
सौरव गांगुली से निकले आगे: गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 131 रन बनाए थे। जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी खेलकर सौरव गांगुली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। इसके अलावा गुंडप्पा विश्वनाथ ने साल 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए 137 रन बनाए थे। जायसवाल अब पहले मैच में रन बनाने के मामले में उनसे भी आगे निकल चुके हैं।
अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी टूटा: यशस्वी डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अजहर ने 1984 में डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 110 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 322 गेंदों का सामना किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में जायसवाल ने 387 गेंदों का सामना किया। ऐसे में उन्होंने अजहर के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications