यशस्वी जायसवाल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अन्य सभी दिग्गज अभी इस मामले में पीछे

यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इस वर्ष ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट के अलावा सफेद गेंद क्रिकेट के प्रारूप में भी उनका बल्ला बोला है। इस वर्ष उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, बड़े-बड़े बल्लेबाज भी इस मामले में उनसे पीछे है।

श्रीलंका दौरे पर गए जायसवाल ने इस वर्ष इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे किये हैं। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल ने इस वर्ष दो इंटरनेशनल शतक बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम पांच अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। बेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो 214 रन उनका उच्चतम स्कोर है।

Yashasvi jaiswal

जायसवाल से पीछे कुसल मेंडिस हैं जिन्होंने 26 मैचों में 888 रन बनाए हैं और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं जिन्होंने 25 मैचों में 844 रन बनाए हैं। मेंडिस के नाम छह अर्धशतक हैं जबकि जादरान के नाम एक शतक और आठ अर्धशतक हैं। जायसवाल का प्रदर्शन अपने साथियों के बीच काफी अलग है।

इस साल जायसवाल ने छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 पारियों में 74 की औसत से 740 रन बनाए हैं। उनके टेस्ट रिकॉर्ड में दो दोहरे शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रन रहा है। सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, उन्होंने 47.16 की औसत और 175.77 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं, जिसमें 77 के टॉप स्कोर के साथ दो अर्धशतक शामिल हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में जीत दर्ज कर ली और जायसवाल का अहम योगदान रहा। बारिश के बाद भारत को 78 का लक्ष्य मिला था। जायसवाल के बल्ले से 30 रनों की तूफानी पारी देखने को मिली। भारतीय टीम ने सातवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विदेश में सीरीज जीती है, एक मैच बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+