लाइव मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े यशस्वी जायसवाल, छाती से दी जोरदार टक्कर, वीडियो तेजी से वायरल

Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर क्रिकेट से अलग भी एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 45 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक तीखी बातचीत हुई।

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कुछ कहा था, इसके बाद जायसवाल पलटकर आए और खिलाड़ी को पूछा क्या बात है। जायसवाल काफी गुस्से में थे क्योंकि यहां उन्होंने पहल नहीं की थी। श्रीलंकाई खिलाड़ी की तरफ से ही उकसाने का काम किया गया था।

Yashasvi Jaiswal

मामला इतना बढ़ गया कि जायसवाल और फर्नांडो आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से टकराने की स्थिति बन गई थी। इस दौरान श्रीलंकाई टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद विवाद वहीं खत्म हो गया और जायसवाल पवेलियन चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।

नौ चौके लगाकर भी बड़ी पारी से चूके जायसवाल

जायसवाल शुरुआत से ही काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खराब गेंदों को बिल्कुल नहीं छोड़ा और मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट लगाए। 53 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके जमाए।

फर्नांडो के एक ओवर में भी जायसवाल ने लगातार गेंदों पर आक्रमण किया। श्रीलंकाई गेंदबाज ने हालांकि आखिरी गेंद पर अपना बदला ले लिया। उन्होंने विकेट के आसपास से गेंदबाजी करते हुए ऐसी गेंद डाली जो अंदर की तरफ आई। जायसवाल ऑफ साइड में शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। इसके बाद मैदान पर यह ड्रामा शुरू हुआ, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

पहले सेशन में भारत के दोनों ओपनर आउट

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। टीम को शुरुआत में जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दी। जायसवाल जहां तेजी से रन बना रहे थे, वहीं राहुल ने शुरुआत में जोखिम कम लेते हुए बल्लेबाजी की।

राहुल 18 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इसके बाद जायसवाल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 45 रन पर पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+