Yash Dhull ने बताया Virat Kohli के साथ कैसी है उनकी बॉन्डिंग, PAK के खिलाफ मैच को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

ACC Men's Emerging Teams Asia Cup 2023: एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के ग्रुप ए मैच में भारत ने यूएई (UAE) को अपने पहले मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान यश ढुल की शानदार शतकीय पारी ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस बीच यश ढुल ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

यश ढुल ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान बताया कि, 'मैं उनसे दो या तीन बार मिल चुका हूं। विराट कोहली भैया टीवी पर अलग दिखते हैं और वह मेरे साथ अलग हैं। इसलिए, हम दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग है। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'

Yash Dhull

यश ने आगे कहा कि, 'मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। खासकर मुझे विराट कोहली का आक्रामक स्वाभाव काफी पसंद है। साथ ही जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, उस वक्त जिस तरह से उनका माइंडसेट होता है, वह बहुत शानदार है।।

दरअसल, संयुक्त अराम अमीरात के खिलाफ कप्तान यश ढुल के शानदार शतकीय पारी की मदद से भारत ने 176 रन के लक्ष्य को 26.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। यश ने 84 गेंदों पर 20 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका पहला शतक था।

यूएई के खिलाफ आसान जीत के बाद, भारत ए अपना ध्यान नेपाल और पाकिस्तान ए के खिलाफ अपने आगामी मुकाबलों पर केंद्रित करेगा। 20 वर्षीय कप्तान ने पाकिस्तान ए के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले पर अपना रुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस मैच में वह दबाव को अपने ऊपर हावी होने देने के बजाय खेल का आनंद लेने का तरीका ढूंढेंगे।

उन्होंने कहा कि, 'यह हमारे लिए एक सामान्य मैच है। ऐसा कुछ भी नहीं है कि दबाव है। हम एक यूनिट के रूप में खेलेंगे और परिणाम के बारे में नहीं सोचेंगे। दबाव है लेकिन हमें इसे संभालने का तरीका ढूंढना होगा, यह हम पर निर्भर है कि हम क्या करते हैं।' इसका आनंद लीजिए या दबाव को हम पर हावी होने दीजिए।'

भारत ए बुधवार, 19 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ए से भिड़ेगा। इस दौरान सभी की नजरें एक बार फिर कप्तान यश ढुल के प्रदर्शन पर रहेंगी।

भारतीय ए टीम
साई सुदर्शन, निकिन जोस, अभिषेक शर्मा, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश रेड्डी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+