PAK vs NZ सीरीज के बाद ये है WTC पॉइंट टेबल की स्थिति, भारत के फाइनल खेलने पर पड़ा है क्या असर?

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद WTC पॉइंट टेबल में आए बदलावों पर गौर करते हैं। भारतीय टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका है। आइए देखते हैं अब इस रेस में कौन कितना आगे है।

WTC point table standings

इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने कीवियों के साथ दो मैचों की एक ड्रा सीरीज खेली है। देखा जाए तो अपनी घरेलू जमीन पर पाक ने पिछले पांच टेस्ट मैचों में तीन हारे और एक भी नहीं जीता लेकिन सरफराज अहमद के शतक के दम पर वे न्यूजीलैंड के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीतने की स्थिति में पहुंच गए थे। ये टेस्ट रोमांचक तरीके से समाप्त हुआ। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद की 118 रनों ने एक समय पाकिस्तान को 319 रनों का पीछा करते हुए एक प्रसिद्ध जीत दिलाने की ओर कदम बढ़ा दिए थे। ये दिलचस्पी ही इस मैच की खासियत रही।

खेल तीन ओवर शेष रहते समाप्त करना पड़ा

खेल तीन ओवर शेष रहते समाप्त करना पड़ा

हालांकि मैच को अंतिम ओवरों में देखने वाले जानते हैं कि सरफराज के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से कहीं ज्यादा जीत की हकदार हो गई थी। उन्हें केवल एक विकेट चाहिए था जिसके चलते लिए बहुत अटैकिंग फिल्डिंग भी लगाई गई जिसके चलते नसीम शाह और अबरार अहमद ने कुछ आसान बाउंड्री भी बटोरी और मेजबानों को लक्ष्य के करीब ले गए लेकिन खराब रोशनी के चलते खेल तीन ओवर शेष रहते समाप्त करना पड़ा।

मजेदार नहीं रही सीरीज

मजेदार नहीं रही सीरीज

कुल मिलाकर पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट क्रिकेट की हार हुई। ये तो अंग्रेजों का साहस था जो उन्होंने इन सपाट विकेटों पर भी 3-0 से नतीजा अपने पक्ष में हासिल करके दिखाया। अब कीवियों संग खेली गई दो मैचों की सीरीज 0-0 से बराबरी पर छूटी है। अगर पाकिस्तान अपनी पिचें नहीं सुधारता है तो ये टेस्ट क्रिकेट के लिए बुरा होगा। वो टेस्ट क्रिकेट जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के आने और आधुनिक टीमों द्वारा आक्रामक अंदाज दिखाने के चलते फिर से जीवंत हो चला है।

PAK बनाम NZ टेस्ट के बाद अपडेटेड WTC पॉइंट्स टेबल-

PAK बनाम NZ टेस्ट के बाद अपडेटेड WTC पॉइंट्स टेबल-

ना तो पाकिस्तान और ना ही मौजूदा टेस्ट चैम्पियन न्यूजीलैंड WTC फाइनल खेलने जा रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान अब भी अंक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है और अब उसके पास 38.1% का अंक प्रतिशत और 64 अंक हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड अभी भी 36 अंक और 27.27% पीसीटी के साथ आठवें स्थान पर है। ये कीवियों की बुरी गत हुई है।

भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 से हारने के बाद बांग्लादेश 11.11% पीसीटी के साथ नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 40.91% अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है। इस बीच, बहादुर इंग्लैंड 46.97% प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद दक्षिण अफ्रीका पहले ही चौथे स्थान पर खिसक गया है और उसका पीसीटी ठीक 50% है। 53.33% अंक प्रतिशत के साथ श्रीलंका तीसरे स्थान पर है।

टीम इंडिया की स्थिति-

टीम इंडिया की स्थिति-

भारत के लिए पाकिस्तान की हालिया सीरीज का नतीजा कोई मायने नहीं रखता क्योंकि बांग्लादेश की धरती पर 2-0 की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया 58.93% पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया आराम से 78.57% अंक प्रतिशत के साथ टॉप पर बना हुआ है। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ही WTC के लिए निर्णायक साबित होगी। ये सीरीज 2-2 से ड्रा हुई तो भी फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया ही जाएंगे। हालांकि भारत की इस सीरीज में करारी हार फिर से साउथ अफ्रीका के लिए दरवाजे खोल सकती है।

Recommended Video

    Pak vs NZ: Sarfaraz Ahmed ने मचाया कोहराम, Day 5 ठोका दमदार शतक | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+