WTC Final: विराट कोहली ने टीम इंडिया को चेताया, बताया ओवल में कैसी पिच मिलने वाली है

WTC Final: भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी इंग्लैंड में खेल चुके हैं। विराट कोहली और पुजारा दोनों का तगड़ा अनुभव है।

Virat Kohli

WTC Final: यह बात हर कोई जानता है कि इंग्लैंड में पिचें बैटिंग करने के लिए फ़्लैट नहीं होती हैं। खासकर टेस्ट क्रिकेट में यहाँ गेंद स्विंग करती है। भारतीय खिलाड़ियों को भी यह बात पता है। सिरात कोहली ने अपने साथी खिलाड़ियों को इस बारे में चेतावनी भी दी थी।

हाल ही स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कोहली ने कहा कि मैं समझता हूं कि ओवल चुनौती वाला होगा। कोहली ने आगे कहा कि हमें ओवल में विकेट सपाट नहीं मिलेगा। बल्लेबाजों को इसे लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा हमें अपना फोकस करना होगा।

कोहली ने कहा कि आपको अपने अनुभव के आधार पर खेलना होता है। यह उम्मीद नहीं कर सकते कि ओवल में जिस तरह की पिच होती है, वैसी ही मिलने वाली है।हमें एडजस्ट करना होगा और खुद को इसमें ढालना होगा। हमारे पर न्यूट्रल वेन्यू पर एक ही मैच है। इसमें जो भी टीम अच्छी तरह ढल जाएगी, वही जीतेगी। दो न्यूट्रल टीमों के लिए घरेलू एडवांटेज नहीं होगा और यही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की सुन्दरता है। कोहली ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें परिस्थितियों में खुद को कैसे ढालती हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आए हैं और अब उनको इंग्लैंड में टेस्ट खेलना है, यह एक बड़ी चुनौती कही जा सकती है। आईपीएल में लगातार दो माह तक टी20 क्रिकेट के बाद सबसे लम्बे प्रारूप में शिफ्ट करना भी आसान कार्य नहीं होता।

भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार इंग्लैंड में ही रहे हैं और काउंटी क्रिकेट में काफी सक्रियता दिखाई। ऐसे में कहा जा सकता है कि पुजारा टीम इंडिया के लिए इस फाइनल मुकाबले में बेहतरीन कार्य कर सकते हैं। पुजारा ने फॉर्म भी दर्शाई है और काउंटी क्रिकेट में लगातार रन बनाये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+