WTC Final: विराट कोहली के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे दिन बने ये रिकॉर्ड

WTC Final: विराट कोहली और रहाणे ने चौथे दिन भारतीय पारी को संभाला। अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया के कुछ बल्लेबाज आउट हुए थे। कोहली के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हुआ है।

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच अब दिलचस्प हो चला है। टीम इंडिया को जीतने के लिए 280 रनों की दरकार है। चौथे दिन खेल समाप्त होने तक 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 164 रन बनाये।

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और रहाणे ने मोर्चा संभाला है। टीम इंडिया के लिए अंतिम दिन का खेल काफी अहम रहने वाला है। कोहली और रहाणे के ऊपर पूरा जिम्मा है। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम के लिए कुछ ख़ास रिकॉर्ड बने।

Virat Kohli

कोहली-रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 3000 रनों की भागीदारी

चौथे दिन के खेल में कोहली और रहाणे ने मिलकर 71 रनों की नाबाद भागीदारी की। दोनों भारत के लिए चौथे विकेट की भागीदारी में 3 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन और सौरव ने मिलकर चौथे विकेट की भागीदारी में 2695 रन जोड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के 5000 इंटरनेशनल रन

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूप मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5000 रन पूरे किये हैं। इस मामले में वह दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के विरुद्ध 6707 रन है। कोहली नम्बर दो पर हैं।

रोहित शर्मा ने छोड़ा धोनी को पीछे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा का नाम अब टॉप 5 में शामिल हो गया है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूप में कुल 17092 रन जड़े हैं। रोहित ने उनको पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा के नाम अब 17115 रन हैं। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पांचवें भारतीय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+