WTC Final: जेसन गिलेस्पी ने दी टीम इंडिया को सलाह, कहा प्लेइंग इलेवन में बेस्ट गेंदबाज शामिल करो

WTC Final, IND vs AUS: भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी जेसन गिलेस्पी ने बयान दिया है। उनके अनुसार तीन बेस्ट गेंदबाज टीम में होने चाहिए।

Gillespie and Rohit Sharma

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले पूर्व कंगारू गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की प्रतिक्रिया आई है। गिलेस्पी ने भारतीय टीम में गेंदबाजों के चयन को लेकर सलाह दी है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को अपने बेस्ट गेंदबाज मैदान पर उतारने चाहिए।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से गिलेस्पी ने कहा कि टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण मध्य क्रम में खेलने वाले खिलाड़ियों पर निर्भर करता है। जेसन गिलेस्पी ने कहा कि मध्य क्रम में ज्यादा बल्लेबाज खिलाना चाहें, तो गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया जा सकता है क्योंकि वह बैटिंग भी करते हैं।

गिलेस्पी ने आगे कहा कि भारत की टीम में ऐसा गेंदबाजी आक्रमण होना चाहिए, जो 20 विकेट हासिल कर सके। भारतीय टीम को इंग्लैंड की परिस्थितियों में बेस्ट तीन गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाना चाहिए। टीम इंडिया में विकल्पों के बारे में गिलेस्पी ने कहा कि मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर आदि अच्छे नाम हैं।

जडेजा और अश्विन को लेकर गिलेस्पी ने कहा कि ये दोनों गेंदबाज 20 विकेट लेने में अपना योगदान देंगे लेकिन टीम में इनके अलावा भी तीन बेस्ट गेंदबाज होने ही चाहिए। ऐसे गेंदबाज हों, जो मैच में अपना प्रभाव डाल सकें। गिलेस्पी ने कहा कि जडेजा और अश्विन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपना योगदान देने वाले हैं।

इस समय भारतीय टीम की गेंदबाजी देखी जाए, तो शमी सबसे अहम हैं। उनको लेकर गिलेस्पी का कहना है कि शमी की कड़ी मेहनत देखकर मैं प्रभावित हूं। वह सीम के साथ गेंद को अच्छी तरह रिलीज करते हैं और भारत के लिए बेहतरीन काम करते हैं। मैं समझता हूं कि इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी तरह सीम के साथ गेंदबाजी कोई नहीं करता। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अगर पिच से मदद मिलती है, तो शमी बड़ा रोल निभाने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ट्रॉफी इस बार जीती जाए। पिछली बार भारतीय टीम को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+