WTC फाइनल : टीम इंडिया ! ऑस्ट्रेलिया से 2003 का हिसाब चुकता करने का मौका

WTC Final: भारत के पास जून में ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में 2003 का हिसाब चुकाने का मौका है। तब भारत को ऑस्ट्रेलिया की वजह से आईसीसी खिताब नहीं मिला था और अब एक बड़ा खिताब जीतने का मौका है।

ind vs aus

बड़ी हसरतों के बाद भारत किसी आइसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाला दुनिया का एकलौता देश है। 7 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल की जंग होगी। इस बार भारत 2021 का हिसाब चुकता कर खिताब अपने नाम करना चाहेगा। करोड़ों भारतीय अपनी टीम से उम्मीद लगाये बैठे हैं। 2013 के बाद भारत कोई आसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। जाहिर है ख्वाब तितली की तरह पंख लगा कर आसमान छू रहे हैं। भारत का जोश हाई होने की वजह भी है। हाल ही में उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराया है। हालांकि भारत को ये जीत अपने घरेलू मैदान पर मिली है और उसे डब्ल्यूटीसी का फाइनल ओवल, लंदन में खेलना है, इसलिए परिस्थितियां अलग होंगी। वहां ड्यूक गेंद से ब़ॉलिंग करने वाले तेज गेंदबाजों का जलवा होगा। लेकिन रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के फॉर्म में आ जाने से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर भी एक दबाव होगा।

rohit sharma

2021 में ओवल में जीता था भारत

ओवल की पिच पर भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा खेल सकता है ? फिलहाल तो इसके बारे पूर्व के नतीजों से अनुमान ही लगाया जा सकता है। 2021 में भारत ने ओवल में इंग्लैंड को 157 रनों से हराया था। रोहित शर्मा ने शतक (127) लगाया था। इस पिच को तेज गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है। लेकिन इसी पिच पर रवीन्द्र जडेजा ने दोनों पारियों में 2-2 विकेट लिये थे। इतना ही नहीं इंग्लैंड के लिए स्पिन बॉलिंग करने वाले मोइन अली को 2 और जो रूट को 1 विकेट मिला था। यानी इस पिच पर स्पिनर भी विकेट निकाल सकते हैं। इस मैच में भारत की तरफ से चार तेज गेंदबाज खेले थे- जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर। जडेजा अकेले स्पिन गेंदबाज थे। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा था। चौथी पारी में इंग्लैंड को जीतने के लिए 368 रन बनाने थे लेकिन वह 210 पर ऑलआउट हो गया था। इस तरह भारत ने ओवल टेस्ट 157 रनों से जीत लिया था। उमेश यादव को 3 जब कि बुमराह, शार्दुल और जडेजा को 2-2 विकेट मिले थे।

शमी

लेकिन चुनौतियां भी हैं

ऑस्ट्रेलिया भले किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार जाये लेकिन जब वह किसी आइसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है तो उसकी फाइटिंग स्पिरिट कई गुना बढ़ जाती है। किसी आइसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी बार भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हो रहा है। इसके पहले 2003 में एकदिवसीय विश्वकप के फाइनल में दोनों के बीच भिड़ंत हुई थी जिसमें भारत को हार झेलनी पड़ी थी। इस बार भारत को ये पुराना हिसाब बराबर करना है। ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी फिट नहीं हैं। दो महीने बाद टीम का स्वरूप क्या होगा ? यह स्पष्ट नहीं है। बहुत कुछ प्लेइंग इलेवन पर निर्भर करेगा कि ऑस्ट्रेलिया भारत को कितनी चुनौती दे पाएगा।

ओवल में बॉलिंग कॉम्बिनेशन क्या हो ?

ओवल में भारत का बॉलिंग अटैक क्या होना चाहिए ? तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर या फिर चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर ? 2021 में भारत ओवल में चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल कर जीता था। लेकिन तब इंग्लैंड था और अब ऑस्ट्रेलिया है। यह कोई साधारण टेस्ट नहीं बल्कि इसके नतीजे से विश्वविजेता का ताज तय होगा। पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की राय है कि ओवल में अश्विन और जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल किया जाना चाहिए। जब ये जोड़ी के रूप में खेलते हैं तो इनके विकेट लेने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि यह ओवल के मौसम पर निर्भर करता है कि बॉलिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा ? अगर आकाश में बादल छाये रहते हैं और मैदान पर हवा चल रही तो अश्विन और जडेजा में से कोई एक ही खेल सकता है।

gill


2021 से सबक

2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने अश्विन और जडेजा, दोनों को अंतिम एकादश में जगह दी थी। उसने टीम का एलान मैच से एक दिन पहले ही कर दिया था। लेकिन मैच के दिन मौसम बदल गया और भारत अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सका। पहले दिन बारिश के कारण एक ओवर भी मैच नहीं हुआ। दूसरे दिन जब मैच शुरू हुआ तो आकाश पर बादल छाये हुए थे। परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थीं। ऐसे में अश्विन और जडेजा कुछ खास नहीं कर पाये थे। न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर आउट करने का मकसद पूरा नहीं हो पाया था। चौथे दिन भी बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था। पांच में से दो दिन का खेल नहीं हुआ फिर भी न्यूजीलैंड मैच जीत गया था। इसलिए इस बार टीम का चयन सोच समझ कर करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+