WTC Final में अंजिक्य रहाणे के चयन पर रवि शास्त्री के बिंदास बोल, सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की पीठ थपथपाई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर इसी स्टाइल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए घोषित भारतीय क्रिकेट टीम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

WTC Final Team India: अजिंक्य रहाणे की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में वापसी आज 25 अप्रैल में क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी खबर है। रहाणे ने जनवरी 2022 में अपना अंतिम मुकाबला खेला था और फिर अपनी फॉर्म पर काफी मेहनत की है। उनको आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने लिया और उनकी फॉर्म देखने लायक है।
बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने रहाणे को एक बड़ा मौका दिया है और टीम सिलेक्शन पर भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने बिंदास प्रतिक्रिया दी है। रवि शास्त्री अपनी बेबाक बात करने के लिए जाने जाते हैं और उनका साफ तौर पर कहना है कि यह बेस्ट इंडियन टीम है जो सिलेक्ट की गई है।
शास्त्री ने चयनकर्ताओं की पीठ थपथपाई और टीम मैनेजमेंट की भी सराहना की। रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम में शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह बेस्ट इंडियन टीम का चयन हुआ है। सेक्टर और टीम मैनेजमेंट का काम बहुत बढ़िया रहा।
Recommended Video

अजिंक्य रहाणे हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 29 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी के लिए चर्चित रहे जो उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेली थी और 5 छक्के में लगाए थे। इससे पहले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में 11 पारियों में 2 शतक समेत 57 की औसत से 634 रन बना चुके थे। ये खिलाड़ी ओवरसीज में अच्छा करता है और 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्लेइंग इलेवन में दावेदार नजर आ रहा है।
रवि शास्त्री की बात करें तो वे भारत के पूर्व हेड कोच रह चुके हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद अपने पुराने काम कमेंट्री की दुनिया में फिर से खुद को सक्रिय कर लिया है। आईपीएल 2023 के दौरान उनकी कमेंट्री और प्रेजेंटेशन दोनों ही सुनी और देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications