ICC Trophy: बड़े मौकों पर गलत फैसलों का शिकार हो जाती है टीम इंडिया! ट्रॉफी के पास आकर भी नहीं बन पाती चैंपियन

WTC Final in 2023, india vs australia: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबलों में लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएस भरत मौका दिया गया था।

ICC knockout games India struggle: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में केनिंग्टन ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में भारत को बुरी तरह से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाकर भारत को मैच में काफी पीछे धकेल दिया था। पिछले 10 सालों में भारत आईसीसी नॉक आउट के 9 मुकाबले गंवा चुका है।

भारतीय टीम दोहरा रही है गलती: भारतीय टीम आईसीसी इवेंट्स में लगातार गलतियां कर रही है। टेस्ट के फाइनल मैच में भी रविचंद्रन अश्विन की जगह उमेश यादव और ईशान किशन की जगह केएस भरत को चुनना टीम के लिए घाटे का सौदा रहा। इसके अलावा मैच के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों से कई गलतियां देखने को मिली।

WTC Final

अश्विन को नहीं शामिल करना बड़ी चूक: हार के बाद से आर अश्विन को नहीं खिलाये जाने पर सवाल उठ रहे हैं। अश्विन पांच बाएं हाथ के बल्लेबाजों वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते थे। इसके अलावा अश्विन भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप को और अधिक गहराई देने का काम भी करते हैं।

ईशान किशन को मिलना चाहिए था मौका: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबलों में लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएस भरत को मौका दिया गया था। लेकिन वह बल्ले से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में फाइनल मैच में ईशान किशन को डेब्यू का मौका दिया जा सकता था। ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऋषभ पंत की तरह टीम के लिए गेम चेंजर की भूमिका निभा सकते थे।

फिटनेस रही है समस्या: आईसीसी के बड़े इवेंट्स से पहले खिलाड़ियों का चोटिल हो जाना भी टीम के लिए बड़ी चुनौती रही है। इस फाइनल मैच में टीम के पास जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे मैच विनर खिलाड़ी नहीं थे। वर्कलोड मैनजमेंट को खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मैच के दौरान हुई गलती: अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली मैच के पांचवें दिन खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और बाकी के बल्लेबाजों ने भी अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया। ये छोटी-छोटी गलतियां ही टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बनी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने वर्ल्ड कप 2023 में सही टीम सिलेक्शन की भी चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+