WTC Final 2023: भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, ट्रेविस हेड 150 के पार

Steve Smith registers his ninth ton:ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने भी शतक जड़ दिया है। भारत के खिलाफ स्मिथ ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की है।

WTC Final

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: भारत के खिलाफ फाइनल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। दूसरे दिन का पहला ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। मोहम्मद सिराज की दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर स्टीव स्मिथ ने अपना शतक पूरा कर लिया है।

स्मिथ ने जड़ा 31वां शतक: स्टीव शतक ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में अपनी पोजिशन काफी मजबूत कर ली है। भारत को अगर मैच में बने रहना है तो उसे दूसरे दिन के पहले सेशन में अधिक से अधिक विकेट झटकने होंगे।

भारत के खिलाफ 9वां शतक: स्टीव स्मिथ को भारत के खिलाफ रन बनाना पसंद है। वह भारत के खिलाफ अब तक 9 शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। स्टीव स्मिथ के अलावा जो रूट के नाम ही भारत के खिलाफ 9 शतक हैं। स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक बनाने में कामयाबी हासिल की।

ट्रेविस हेड ने बनाए 150: ट्रेविस ने महज 164 गेंदों में 152 रन पूरे कर लिए हैं। हेड ने मोहम्मद शमी की गेंद पर चौका जड़कर अपना 150 रन पूरा किया। ट्रेविस हेड जब बल्लेबाजी करने आए थे तो ऑस्ट्रलिया का स्कोर तीन विकेट खोकर 76 रन था। लेकिन हेड और स्मिथ की जोड़ी ने मिलकर मैच के रुख को पूरी तरह से बदल दिया है।

WTC Final 2023: रोहित शर्मा ने लाइव मैच में खोया आपा, साथी खिलाड़ी को दी सरेआम गाली, और फिर..

ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बेहद मजबूत: इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। भारत के लिए अब इस मुकाबले में वापसी करना बेहद मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 327 रन बना लिए थे। दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपनी पारी को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+