Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

WTC Final Five Highest Individual Scores: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ एडेन मार्करम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारी खेली और न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि ICC फाइनल में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी बन गए। आइए एक नजर डालते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पांच बड़ी पारियों पर....

ट्रैविस हेड (163 रन, 2023) (WTC Final Five Highest Individual Scores)

ट्रैविस हेड ने भारत के खिलाफ 2023 WTC फाइनल में 163 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत के खिलाफ शतक जड़ा था।

WTC 1

स्टीव स्मिथ (121 रन, 2023)

स्टीव स्मिथ ने उसी मैच में भारत के खिलाफ 121 रन बनाए थे। वह WTC फाइनल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनकी तकनीक और अनुभव का हर किसी ने लोहा माना है।

एडेन मार्करम (102 रन, 2025)*

WTC 2025 के फाइनल में एडेन मार्करम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रन बनाए और नाबाद लौटे। इससे पहले ICC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा स्कोर हैंसी क्रोनिए का था, जिन्होंने 1998 के नॉकआउट फाइनल में 61 रन बनाए थे। मार्करम ने वह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

अजिंक्य रहाणे (89 रन, 2023)

भारतीय बल्लेबाज रहाणे ने 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रन बनाए थे। WTC फाइनल में उन्होंने अब तक कुल 199 रन बनाए हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा हैं।

ब्यू वेबस्टर (72 रन, 2025)

ऑस्ट्रेलिया के ब्यू वेबस्टर ने WTC 2025 फाइनल की पहली पारी में 72 रन बनाए। यह उनका किसी भी बड़े ICC फाइनल में पहला योगदान था और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+