WTC Final: गांगुली और श्रीसंत हैं धमाल के लिए तैयार, जानें क्यों दोनों एक साथ आये हैं?

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके लिए कॉमेंट्री पैनल का ऐलान हुआ है।

Ganguly and Sreesanth

WTC Final Commentators: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसे लेकर ब्रॉडकास्टर ने भी अपना काम पूरा कर लिया है। हिंदी और अंग्रेजी में कॉमेंट्री करने वाले नामों को भी फाइनल कर लिया गया है। दोनों भाषाओं में कुल 14 लोग कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।

अंग्रेजी में कॉमेंट्री करने वाले 9 लोग होंगे। इन 9 नामों में चार भारत के हैं। तीन ऑस्ट्रेलिया और एक-एक इंग्लैंड तथा श्रीलंका का कॉमेंटेटर लिया गया है। अंग्रेजी में रवि शास्त्री के अलावा हर्षा भोगले, रिकी पोंटिंग, नासिर हुसैन, दिनेश कार्तिक, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, कुमार संगकारा आदि होंगे।

हिंदी विभाग में ज्यादा लोग नहीं हैं लेकिन जिन नामों को भी रखा गया है, ये काफी दिलचस्प हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। उनके अलावा एस श्रीसंत और हरभजन सिंह भी हैं। स्टार स्पोर्ट्स के जतिन सपरू को भी शामिल किया गया है। दीप दासगुप्ता भी हिंदी कॉमेंट्री में होंगे।

गौरतलब है कि स्टार स्पोर्ट्स आईसीसी का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है। इस वजह से मुकाबले का सीधा प्रसारण इस चैनल पर होगा। इंग्लैंड के ओवल में 7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हर किसी को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+