WTC Final से पहले पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया को दी 'चेतावनी', स्मिथ के सामने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से एक महीना पहले कंगारू के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में लगातार शतक लगाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नायाब रिकॉर्ड भी बना

cheteshwar pujara and steve smith

World Test Championship Final: एक तरफ भारत में आईपीएल का डंका पूरे देश में चल रहा है तो दूसरी तरफ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) जैसे बल्लेबाज हजारों किलोमीटर दूर इंग्लैंड में अपने बल्ले का जलवा बिखेर रहे हैं। भारत को आईपीएल के तुरंत बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है।

WTC फाइनल की अहमियत इतनी है कि आईपीएल में कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है और उसका नाम अगर डब्लूटीसी फाइनल की टीम में है, तो सबसे पहला सवाल यही उठता है कि क्या वह इतने महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए खुद को लीग क्रिकेट में जोखिम में तो नहीं डाल रहा?

पुजारा की चेतावनी- दुर्भाग्य से भारत के केस में ऐसा हो चुका है क्योंकि केएल राहुल जैसा महत्वपूर्ण बल्लेबाज आईपीएल में चोटिल होकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गया है। इसी बीच चेतेश्वर पुजारा बढ़िया खबर दे रहे है और उन्होंने फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) 'चेतावनी' जारी कर दी है।

काउंटी में लगातार शतक पर शतक- पुजारा इस समय आईपीएल के धड़ाके से कही दूर क्लासिक रेड बॉल क्रिकेट में लगातार शतक पर शतक बना रहे हैं। पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में सबसे मुख्य बल्लेबाजों में एक होंगे और इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में खेल रहे हैं जहां वे ससेक्स की कप्तानी कर रहे हैं।

पुजारा ने इस महीने की शुरुआत में डरहम के खिलाफ 115 रन बनाकर अपना सीजन का धमाकेदार आगाज किया था। फिर उन्होंने 27 अप्रैल को ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ 151 रनों की पारी खेली। और अब शुक्रवार को उन्होंने वॉरसेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले में 189 गेंदों पर 136 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने एक छक्का और 19 चौके लगाए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमाल के रिकॉर्ड- इस पारी के साथ पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड भी लिख दिया है। वे ऐसे छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 19000 रन पूरे कर लिए हैं। पुजारा से पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वसीम जाफर जैसे खिलाड़ी है काम कर चुके हैं।

इस शतक के साथ पुजारा ने विजय हजारे के 60 फर्स्ट क्लास सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इस मामले में केवल सचिन, गावस्कर और राहुल द्रविड़ ही उनसे ऊपर हैं। सचिन और गावस्कर के नाम 81 फर्स्ट क्लास सेंचुरी है। द्रविड़ के नाम 68 हैं।

स्टीव स्मिथ के साथ की बैटिंग- दिलचस्प है कि इस मुकाबले में पुजारा स्टीव स्मिथ के साथ खेल रहे हैं जिनके साथ उन्होंने 61 रनों की साझेदारी भी की। स्मिथ ने इस मैच में 57 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। स्टीव वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप फाइनल में पुजारा के खिलाफ होंगे।

स्टीव स्मिथ के साथ बल्लेबाजी करते हुए पुजारा ने कहा कि, मेरी भावनाए मिली-जुली हैं क्योंकि हम लोग फाइनल मैच में भी खेलेंगे। मैदान के अंदर हम अच्छे कंपटीटर हैं लेकिन मैदान के बाहर हम दोस्त हैं।

आज से ठीक 1 महीने बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+