WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई टीम बन गई चैम्पियन, भारत को फाइनल में 209 रनों से हराया

WTC Final: भारतीय टीम के लिए पहली पारी की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रहे। ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले सेशन में 209 रनों से जीत दर्ज कर चैम्पियन बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार यह खिताब जीता है। पांचवें दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया का खेल काफी खराब रहा। कोहली और रहाणे सहित सभी बल्लेबाज एक-एक आउट होते चले गए।

दिन की शुरुआत में कोहली और रहाणे ने 30 मिनट तक संयम से बैटिंग की। ऐसा लग रहा था कि दोनों लम्बा खेलेंगे लेकिन बोलैंड ने कोहली को 49 पर आउट कर दिया। उनके बाद जडेजा भी आते ही चलते बने। जडेजा अपना खाता नहीं खोल पाए और बोलैंड की गेंद पर चलते बने।

Australia

दो विकेट एक ही ओवर में गिरने के बाद केएस भरत और रहाणे ने अगले एक घंटे तक बैटिंग की लेकिन रहाणे भी अंत में अपना संयम खो बैठे। उनको मिचेल स्टार्क ने 46 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और शार्दुल ठाकुर भी आउट हो गए।

शार्दुल ठाकुर को नाथन लायन ने पगबाधा आउट कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाये। हालांकि केएस भरत ने एक छोर पर टिकने का इंटेंट दिखाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपना काम कर दिया। उमेश यादव 1 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बन गए। काफी देर से संयमित होकर खेल रहे केएस भरत लायन को बड़ा शॉट जड़ने के प्रयास में आउट हो गए। वह 23 के निजी स्कोर पर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया पहली ऐसी टीम है, जिसने आईसीसी के सभी इवेंट्स में खिताब हासिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में धाकड़ गेंदबाजी की। नाथन लायन छा गए। उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा स्कॉट बोलैंड ने भी अपने नाम 3 विकेट किये। स्टार्क को 2 तथा और कमिंस ने 1 विकेट झटका। इस तरह गेंदबाजों ने मिलकर अपना काम कर दिया। भारतीय टीम लगातार दूसरे सीजन इस चैम्पियनशिप के फाइनल में हारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+