WTC Final: रविन्द्र जडेजा के ये 3 रिकॉर्ड शायद कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ पाएगा

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने बिशन सिंह बेदी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

WTC Final: रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के लिए बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में अपना काब बखूबी करते हैं। भारतीय टीम को कई बार उन्होंने अपने ऑल राउंड खेल से जीयत दिलाई है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी उनका जलवा दिख रहा है।

जडेजा ने पहली पारी में एक विकेट झटका। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनको आने वाले समय में किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना मुश्किल काम होगा।

Ravindra Jadeja

नम्बर सात पर सर्वाधिक टेस्ट स्कोर

जडेजा के नाम भारत के लिए टेस्ट में नम्बर सात पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल 175 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। नम्बर सात पर खेलते हुए यह भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर है। उनका यह रिकॉर्ड तोड़ पाना आसान कार्य नहीं होगा। नम्बर सात पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होता है। जडेजा से पहले यह कीर्तिमान कपिल देव के नाम था, कपिल देव ने 163 रन बनाये थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनरों में जडेजा का नाम पहले स्थान पर आता है। उनका यह कीर्तिमान आने वाले समय में शायद ही कोई अन्य लेफ्ट आर्म खिलाड़ी तोड़ पाएगा। साल 2017 में जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 10 मैच खेलते हुए कुल 54 विकेट अपने नाम किये थे। एक सिंगल वर्ष में 50 विकेट लेना भी मुश्किल कार्य होता है।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट वाले भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर

जडेजा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज होने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया। पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी को जडेजा ने पीछे छोड़ दिया। बेदी के नाम 266 टेस्ट विकेट थे। जडेजा के नाम अब 268 टेस्ट विकेट हैं। इस मामले में भी वह काफी आगे नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+