WTC Final 2023: क्या टीम इंडिया देख सकती है वो 'सपना' जो 146 साल के टेस्ट इतिहास में कभी साकार नहीं हुआ?
WTC Final 2023 Day 5: विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे हैं अब सबसे अहम, जानें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक सफलतापूर्वक हासिल किए गए टॉप-5 स्कोर
World Test Championship in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया के धुरंधर 444 रनों के टारगेट को पूरा करने में कामयाब रहते हैं, तो भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहली टीम बन जाएगी।
भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना दिए हैं और आज उन्हें 280 रनों की दरकार है, जबकि सात विकेट उनके हाथ में है। सवाल है क्या भारत यह कारनामा कर पाएगा जो विश्व क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ?

कोहली का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
यहां कुछ चीजें देखने लायक हैं, जहां हम विराट कोहली के आस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड को देख सकते हैं, जिन्होंने कंगारुओं के खिलाफ हर फॉर्मेट में बहुत शानदार रन बनाए हैं। कोहली अभी तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 44 पारी खेलते हुए 2037 रन बना चुके हैं। उन्होंने कल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उपलब्धि हासिल की।
कोहली-रहाणे हैं एक बेहतरीन पार्टनर-
इसके अलावा अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं, जिन्होंने पहली पारी में तमाम तरह के ऑड्स को पार करते हुए 89 रनों की पारी खेली थी और रहाणे भी कंगारूओं के खिलाफ 34 पारियों में 40 की औसत से 1199 रन बना चुके हैं। साथ ही में यह भी नहीं भूलना चाहिए कि विराट और अजिंक्य रहाणे के बीच टेस्ट क्रिकेट में बेजोड़ साझेदारियां हो चुकी है।
दोनों ने अभी तक भारत के लिए 3613 रन साझेदारी में बनाए हैं, जिसमें 10 बार 100 रनों की साझेदारी और 17 बार 50 रनों की साझेदारी शामिल है। इन दोनों ने 65 पारियों में साझेदारी करते हुए 58.27 का औसत निकाला है। यह सब आंकड़े भारत के लिए आज के मैच में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड से भी अच्छा है, जहां उन्होंने 93 मैचों में 51 की औसत से 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हुए हैं। वहीं अगर बात करें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बडे़ टारगेट को हासिल करने की बात करें भारत के सामने काफी बड़ी चुनौती नजर आती है।
146 साल के टेस्ट इतिहास में कभी पहले ये नहीं हुआ
अब तक 146 साल के टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज ने सबसे बड़ा टारगेट 2003 में ऑस्ट्रेलिया को के खिलाफ चेज किया था जो 418 रनों का था। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में 414 रनों का टारगेट हासिल किया हुआ है। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 1976 में 403 रनों का टारगेट पूरा कर चुकी है।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े टारगेट कब चेज हुए-
1. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003 में 418 रन का टारगेट पूरा किया था।
2. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में 414 रनों का टारगेट हासिल किया था।
3. 1948 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रनों का टारगेट हासिल किया था।
4. भारत की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1976 में 406 रन बनाकर मैच जीता था जबकि उनके सामने 403 रनों का टारगेट था।
5. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2021 में 395 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications