WTC Final 2023 के लिए ICC ने तैयार कराई एक और पिच, मैच पर मंडरा रहा है बारिश से भी बड़ा खतरा
WTC Final Oil Protesters: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले को लेकर एक अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आया है जहां जिसका मैच के ऊपर काफी प्रतिकूल असर भी पड़ सकता है और पिच खराब हो सकती है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबले के लिए दो पिचों (Pitches) का निर्माण किया है। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच लंदन के द ओवल में होने जा रहा है जहां 'जस्ट स्टॉप ऑयल' प्रदर्शनकारियों के चलते आईसीसी ने ऐसा फैसला किया है।
असल में 'जस्ट स्टॉप ऑयल' प्रदर्शनकारियों ने मैच के दौरान पिच और मैदान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी जिसके बाद केनिंग्टन ओवल क्रिकेट मैदान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईसीसी ने अपने सेक्शन 6.4 में भी बदलाव किया है जो एक अल्टरनेटिव पिच पर खेलने को लेकर है।
अगर रेगुलर पिच पर कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो उस पिच का आकलन होगा कि यह खेलने के लिए अच्छी स्थिति में है या फिर नहीं। अगर यह अच्छी स्थिति में नहीं है तो दूसरी बनाई गई पिच पर मैच कराने के बारे में विचार किया जाएगा।
रोहित शर्मा और पैटकमिंस को इसके लिए पहले ही सूचित किया जा चुका है। अगर दोनों कप्तान पिच को नुकसान पहुंचाने के बाद दूसरी पिच पर खेलने के लिए राजी हैं तो खेल आगे चलेगा, वरना मैच वहीं पर रद्द कर दिया जाएगा। इस मैच में कई चीजें नतीजा निकालने में अपना रोल निभा सकती है।
अगर पिच पर नुकसान पहुंचाया जाता है तो सबसे पहले तो ऑन-फील्ड अंपायर यह फैसला करेंगे कि पिच पर खेलना सुरक्षित है या फिर नहीं। पिच खेलने के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती तो आईसीसी मैच रेफरी को सेक्शन 6.4.1 के तहत सूचना दी जाएगी।
सेक्शन 6.4.4 के तहत मैदानी अंपायर देखेंगे कि नुकसान की गई पिच पर रिपेयर संभव है या नहीं, और ऐसा करने के लिए वे मैच रेफरी से परामर्श करेंगे। अगर रिपेयर हो सकती है तो मैच को वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से रोका था। लेकिन मैच रेफरी यह देखेगा कि नई पिच पर किसी टीम को गलत एडवांटेज ना चला जाए।
इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सेक्शन 6.4.7 के तहत मैच रेफरी दोनों कप्तानों और ग्राउंड अथॉरिटी के हेड को सूचना देने के लिए उपलब्ध रहेगा। ग्राउंड अथॉरिटी का हेड समय पर सार्वजनिक सूचना जारी करेगा कि मैच हो रहा है या नहीं या मैच रद्द हुआ है या फिर क्या फैसला लिया गया है।
बता दे यह मुकाबला आज यानी 7 जून को लंदन के ओवल में भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होने वाला है। अगर इस मैच में शुरुआती 5 दिन प्रतिदिन 90 ओवर का खेल नहीं हो पाता और नतीजा नहीं निकल पाता तो एक रिजर्व दिन भी है।












Click it and Unblock the Notifications