धमकाया, फिर अफसोस नहीं किया, BCCI के सामने पत्रकार का नाम लेने पर साहा ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, 22 जून: अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एक सीनियर पत्रकार द्वारा भेजे गए मैसेजों को ट्विटर पर वायरल कर दिया था जिसके बाद वह पत्रकार नप गया और उसको बीसीसीआई ने अपने इवेंट से दो साल के लिए बैन कर दिया। अब साहा ने पत्रकार बोरिया मजूमदार से जुड़े कुख्यात विवाद के बारे में बात की है। इस साल की शुरुआत में पोस्ट किए गए एक सनसनीखेज ट्वीट में, साहा ने दावा किया था कि उन्हें इस पत्रकार ने धमकी दी थी कि साहा ने उसको इंटरव्यू नहीं दिया, और वह ये बेज्जती भूलेगा नहीं।

बीसीसीआई ने मजूमदार पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया

बीसीसीआई ने मजूमदार पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया

साहा के ट्वीट पर सब क्रिकेटर के पक्ष में खड़े नजर आए लेकिन रिद्धिमान ने लंबे समय तक बोरिया मजूमदार का नाम प्रकट नहीं करने का फैसला किया।

लेकिन मामला बढ़ चुका था क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मामले में अपना कदम उठा लिया था। बीसीसीआई ने मजूमदार पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि उनके बर्ताव को धमकी की प्रकृति में गिना गया।

साहा इस घटना को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे

साहा इस घटना को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे

सबसे पहले, भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि वह इस घटना को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे क्योंकि 'हर किसी का अपना करियर होता है' लेकिन पत्रकार के अंदर अपने किए का कोई अफसोस नहीं था जिसके चलते उन्होंने बीसीसीआई को पत्रकार नाम बताया। जैसे ही बोर्ड ने मामले की जांच शुरू की, मजूमदार वह पत्रकार साबित हुए।

 आप कब तक चुप रह सकते हैं?

आप कब तक चुप रह सकते हैं?

साहा ने स्पोर्ट्स टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मेरा मकसद दुनिया को यह दिखाना था कि ऐसे पत्रकार हैं जो इंटरव्यू पाने के लिए ऐसी चीजें कर सकते हैं। लेकिन मुझे बाद में पता चला कि उन्होंने पहले भी ऐसी चीजें की हैं, इसलिए बीसीसीआई ने कदम बढ़ाया और उसे दंडित किया।"

साहा ने कहा, "मेरा शुरू में इसके बारे में बोलने का मन नहीं किया, क्योंकि दिन के अंत में, हर किसी का अपना करियर होता है। लेकिन अगर दूसरे को कोई पछतावा भी नहीं है, तो आप कब तक चुप रह सकते हैं?"

बोरिया मजूमदार पर लिया गया है कड़ा एक्शन

बोरिया मजूमदार पर लिया गया है कड़ा एक्शन

इस बीच, मजूमदार को बीसीसीआई द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सहित भारत में किसी भी क्रिकेट मैच में प्रेस के सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार को भारत में किसी भी रजिस्टर्ड खिलाड़ी के साथ इंटरव्यू लेने से भी दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी तरह, उन्हें किसी भी बीसीसीआई या एसोसिएशन के स्वामित्व वाली फैसिलिटी तक पहुंचने से भी बैन कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+