Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी, क्या है मुंबई में ताजा भाव?
Mumbai Gold Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोना-चांदी के रेट लोगों को हैरान-परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के भाव में 52 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )
- सोना 24 कैरेट: 153106 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 140245 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 114830 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹155570 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹142600 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹116680 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: चांदी ने पकड़ी गति
शु्क्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव में गिरावट हुई है तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदे भाव में 330 रुपये तेजी देखी गई है, जिसके बाद इसका रेट 250091 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि Goodreturns के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,70,000 रुपये प्रति किलो हो गई है चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- प्रति 10 ग्राम कीमत:₹2,700
- प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹27,000
- प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,70,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट सत्यम चक्रवर्ती ने जी बिजनेस से बात करते हुए कहा कि 'ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष का असर सोना-चांदी के भाव पर भी पड़ा है, जब तक दोनों देशों के बीच तनाव बना रहेगा तब तक इस तरह से दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा इसलिए निवेशक मार्केट पर नजर बनाए रखें, फिलहाल अभी पैनिक वाली स्थिति नहीं है लेकिन फैसले जल्दबाजी में ना लें।'
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications