कौन हैं Lizzalazz? जिनकी 'खास' फोटोज पर Virat Kohli के 'लाइक' ने मचाया बवाल, क्या हुई बात?
Lizzalazz and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई मैच नहीं बल्कि एक जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनका नाम Lizzalazz बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने उनकी कुछ बोल्ड फोटोज को लाइक किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया है कि विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizzalazz की कुछ बोल्ड तस्वीरों को लाइक किया है। इसके बाद ये मामला तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस तरह के 'लाइक' कई बार एल्गोरिद्म या गलती से भी हो सकते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी हैं।

कौन हैं Lizzalazz?
-Lizzalazz जर्मनी की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं जो खासतौर पर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। उनकी प्रोफाइल पर फैशन, ग्लैमर और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलता है, जिसे बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं।
-Lizzalazz की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण उनका बोल्ड और आकर्षक कंटेंट है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती हैं। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।
विराट कोहली को लेकर क्या कहा?
एक इंटरव्यू में Lizzalazz ने विराट कोहली को लेकर अपनी पसंद जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि वह विराट कोहली को काफी पसंद करती हैं और उन्हें एक शानदार खिलाड़ी मानती हैं। इस बयान के बाद से भी उनका नाम भारतीय फैंस के बीच चर्चा में रहा है।
क्या विराट कोहली को Lizzalazz की बोल्ड फोटोज पसंद आई हैं?
-गत 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) रात, सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि विराट कोहली ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizzalazz की एक तस्वीर को लाइक किया है। इस 'लाइक' ने एक बार फिर ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है। हालांकि ये साफ नहीं है कि विराट कोहली ने इसे गलती से लाइक किया या यह कोई एल्गोरिदम की गड़बड़ी है।
-इस पर मजाक करते हुए रेडिट यूजर्स में से एक ने कमेंट करते हुए लिखा है- पत्नी अनुष्का शर्मा बहुत नाराज होंगी। एक और यूजर ने विराट कोहली को एक और प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने का सुझाव दिया है। यूजर ने लिखा है- चीकू भाई प्राइवेट आईडी बना लो। वहीं एक और यूजर ने विराट कोहली पर मजाक उड़ाया और इसे गलती से रजिस्टर किया गया इंटरैक्शन कहा।
विराट कोहली के लिए ये पहली घटना नहीं है
-पिछले साल, कुछ फैंस ने देखा था कि विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट में से एक को 'लाइक' किया था। जैसे ही इंटरनेट पर इसे लेकर मीम की बाढ़ आई थी, विराट कोहली ने एक सफाई जारी की थी, जिसमें ऐप के एल्गोरिदम को दोषी ठहराया गया था।
-विराट कोहली ने लिखा था- मैं ये साफ करना चाहता हूं कि अपना फीड क्लियर करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया होगा। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई फालतू अंदाजा न लगाया जाए। हालांकि, विराट कोहली की सफाई ने आग में घी डालने का काम किया था।
सोशल मीडिया पर क्यों मचा हंगामा?
-जैसे ही विराट कोहली के 'लाइक' की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया है तो कुछ ने इसे लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि इस पूरे मामले पर विराट कोहली की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
-Lizzalazz एक ग्लोबल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिनकी पॉपुलैरिटी अब भारत में भी बढ़ती नजर आ रही है। वहीं विराट कोहली का नाम इस विवाद से जुड़ने के बाद यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया के इस दौर में छोटी-सी एक्टिविटी भी बड़ी खबर बन जाती है और ये मामला उसी का ताजा उदाहरण है।













Click it and Unblock the Notifications