WPL Auction 2024: 9 दिसंबर को इतने बजे शुरू होगा ऑक्शन, ऐसे देख सकेंगे फ्री में लाइव, पर्स में है इतने पैसे

WPL Auction 2024, Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीज़न के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को किया जाना है। 9 दिसंबर को मुंबई में 30 जगह के लिए 165 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। महिला प्रीमियर लीग में शामिल पांच टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। इस मिनी ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी की कोशिश कुछ और खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत बनाने की होगी।

मुंबई बनी थी चैंपियन: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था। पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपना दमखम दिखने को बेकरार होगी।

WPL Auction 1

मुंबई-दिल्ली के पास कम पैसे: पिछली बार की चैंपियन मुंबई की टीम ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल ने भी 18 में से 15 खिलाड़ियों को रिटेन करने का काम किया है। दिल्ली कैपिटल्स महज तीन खिलाड़ियों के लिए इस ऑक्शन में बोली लगाने वाली है। वहीं मुंबई की टीम भी कम ही खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है।

जानिए किसके पास कितने पैसे: मुंबई की टीम के पास 5 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पर्स में 2.10 करोड़ है। दिल्ली कैपिटल्स के पास तीन खिलाड़ियों के लिए पर्स में 2.25 करोड़ है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.35 करोड़ में 7 खिलाड़ी को खरीदेगी। यूपी वॉरियर्स चार खिलाड़ियों को चार करोड़ में पांच खिलाड़ियों को खरीदने वाली है। गुजरात जाएंट्स के पास सबसे अधिक 5.95 करोड़ है, वह टोटल 10 खिलाड़ी खरीदने वाली है।

इतने बजे शुरू होगा ऑक्शन: 9 दिसंबर को मुंबई में होने वाले महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन को दोपहर 2:00 बजे शुरू किया जाएगा। इस ऑक्शन का सीधा प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 एचडी चैनल पर होगा। जबकि मिनी ऑप्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में दिखाई जाएगी। फैंस अपने मोबाइल पर जियो सिनेमा का एप डाउनलोड करके इस ऑक्शन का आनंद उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+