ऋचा घोष ने दिया था कोविड में डोनेशन, WPL में बड़ी राशि मिलते ही अब करने जा रही यह काम

महिला प्रीमियर लीग में उनके ऊपर आरसीबी ने सबसे ज्यादा बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल कर लिया, ऋचा एक बड़ा काम करना चाहती हैं।

Richa Ghosh

WPL Auction 2023: ऋचा घोष भारतीय महिला क्रिकेट में एक तेजी से उभरता हुआ नाम है। अंडर 19 से लेकर सीनियर टीम में वह टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करती हैं। महिला प्रीमियर लीग के लिए हुई नीलामी में उनके ऊपर नज़रें थीं और आरसीबी ने उनको खरीद लिया। ऋचा घोष ने नीलामी के बाद अपने मन की बात कही है। इसमें अपने पेरेंट्स के लिए कुछ खरीदने की इच्छा उनकी तरफ से जताई गई है। उनके पिता ने खेल में उनका काफी समर्थन किया है।

माता-पिता के लिए खरीदना है घर

माता-पिता के लिए खरीदना है घर

एक रिपोर्ट के अनुसार ऋचा घोष का कहना है कि उनके परेंट्स चाहते थे कि वह इंडिया के लिए खेले। मैं अपनी टीम के लिए कप्तानी करते हुए भारत के लिए एक बड़ी ट्रॉफी जीतना चाहती हूं। मैं कोलकाता में अपना फ्लैट खरीदना चाहती हूं। मैं चाहती हूँ कि मेरे माता-पिता उसमें वहां रहे। अब मैं उनको जीवन का आनन्द उठाते हुए देखना चाहती हूं। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और मेरे लिए मेहनत की है। अब भी मेरे पिता अम्पायरिंग करते हैं। ऑक्शन के बाद मैं आशा करती हूं कि उनको काम नहीं करना पड़े।

कोरोना महामारी में दिया था ऋचा ने डोनेशन

कोरोना महामारी में दिया था ऋचा ने डोनेशन

जब साल 2020 में पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था, उस समय ऋचा घोष ने डोनेशन राशि दी थी। ऋचा घोष ने 1 लाख रुपये का डोनेशन उस समय दिया था। उन्होंने कहा था कि सब कोरोना से मुकाबला कर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने इसके खिलाफ एक होने की अपील की है, मैंने भी इस देश की एक जिम्मेदारी नागरिक होने के नाते कुछ सहयोग देने का निर्णय लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में खेली धुआंधार पारी

टी20 वर्ल्ड कप में खेली धुआंधार पारी

गौरतलब है कि ऋचा घोष इस समय दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं। घोष ने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलफ तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर टीम को जिताया था। वह 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाने में सफल रही थीं। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+