दीप्ति शर्मा से लेकर एलिसा हिली तक कई खिलाड़ियों को किया बाहर, WPL नीलामी से पहले रिलीज प्लेयर्स की पूरी लिस्ट
WPL Retention and Released Players: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2026 सीजन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुछ बड़े नामों को टीमों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई है।
भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एलिसा हीली और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को उनकी-उनकी टीमों ने रिलीज़ कर दिया है। यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए किसी बड़े सरप्राइज़ से कम नहीं है।

दीप्ति शर्मा का रिलीज़ होना बना चर्चा का विषय
दीप्ति शर्मा का नाम रिलीज़ लिस्ट में देखकर फैंस हैरान हैं। हाल ही में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में उन्होंने भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में उनके शानदार 58 रन और 5 विकेट ने मैच का रुख ही बदल दिया था। इसके बावजूद उन्हें WPL में टीम से बाहर करना सवाल खड़े कर रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
दिल्ली की टीम ने अपने भरोसेमंद खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए मजबूत कोर बनाए रखा है।
रिटेन खिलाड़ी:
शेफाली वर्मा
जेमिमा रोड्रिग्स
मारिज़ान कैप
एनाबेल सदरलैंड
निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अपने मुख्य स्तंभ खिलाड़ियों को बनाए रखा है।
रिटेन खिलाड़ी:
हरमनप्रीत कौर
नताली स्किवर-ब्रंट
हेली मैथ्यूज़
अमनजोत कौर
जी कामिलिनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)
आरसीबी ने अपने स्टार कॉम्बिनेशन को कायम रखा है।
रिटेन खिलाड़ी:
स्मृति मंधाना
एलिस पेरी
रिचा घोष
श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
गुजरात फ्रेंचाइज़ी ने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
रिटेन खिलाड़ी:
बेथ मूनी
एशली गार्डनर
यूपी वॉरियर्ज़ (UP Warriorz)
यूपी की टीम ने केवल एक युवा खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा है।
रिटेन खिलाड़ी:
श्वेता सहरावत
बड़ी खिलाड़ियों का रिलीज़ होना-रणनीतिक बदलाव का संकेत
WPL 2026 से पहले यह साफ है कि टीमें अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान दे रही हैं। दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली और अमेलिया केर जैसी सुपरस्टार्स का रिलीज़ होना इस बदलाव का बड़ा संकेत है।
अब नज़रें आगामी मिनी ऑक्शन पर होंगी, जहां इन दिग्गज खिलाड़ियों पर बोली की जंग छिड़ेगी। कौन सी टीम इन्हें अपने पाले में खींचेगी, यह देखना रोमांचक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications