दूध बेचने वाले की बेटी से क्रिकेट सुपरस्टार बनी राधा यादव, आज हैं करोड़ों की मालकिन, हैरान कर देगी नेटवर्थ

Radha Yadav Net Worth: एक कहावत है कि सपने देखने पर ही पूरे होते हैं। कई लोगों ने सपने देखे और पूरे भी हुए हैं। उनमें से एक नाम राधा यादव का भी है। भारतीय क्रिकेट टीम में आने से पहले राधा यादव का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। राधा यादव को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में आरसीबी ने खरीदा है।

इस नीलामी प्रक्रिया में राधा यादव की बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी गई थी। आरसीबी ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और बिड वॉर में बाजी मारते हुए राधा यादव को 65 लाख रुपये की रकम में खरीद लिया गया। उनके पिता ने सुपरस्टार बनाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना किया।

radha yadav

Radha Yadav का सफर रहा मुश्किल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अजोशी गाँव से आने वाली राधा यादव का परिवार मुंबई चला गया था। काम के लिए वहां गए उनके पिता कोलिवरी बस्ती की झुग्गी में रहा करता था। राधा का क्रिकेटिंग सफर भी वहां से ही शुरू हुआ था। गली के बच्चों के साथ वह क्रिकेट खेला करती थीं।

उनके पिता के एक छोटी दुकान थी और वह दूध भी बेचा करते थे। बेटी क्रिकेट खेलती थी, तो कई बार ताने भी सुनने को मिलते थे लेकिन राधा को पिता का समर्थन जारी रहा। कई बार किट और बैट के लिए पैसे नहीं होने पर वह लकड़ी के बैट से खेला करती थी। पिता उनको साइकिल से क्रिकेट स्टेडियम में छोड़ा करते थे।

अंततः राधा यादव का सपना पूरा हुआ और वह भी वर्ल्ड कप कैसे बड़े इवेंट में देखने को मिला। वह भारत के लिए साल 2018 के टी20 वर्ल्ड कप से खेलने के लिए आईं। वहां से उन्होंने एकदिवसीय टीम और मिला प्रीमियर लीग तक का सफर तय कर लिया और आज करोड़ों की मालिकन भी बन गई हैं।

Radha Yadav की नेटवर्थ

राधा यादव की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट मैचों से मिलने वाली फीस, महिला प्रीमियर लीग से आने वाली रकम है। इसके अलावा अब उनका एक नाम बन गया है, इस वजह से विज्ञापन भी आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राधा यादव की नेटवर्थ 3 से लेकर 4 करोड़ के बीच आंकी गई है। अभी उनकी उम्र 25 साल है, नेटवर्थ और कमाई आगे जाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+