WPL 2026 Eliminator: गुजरात और दिल्ली में किसकी होगी फाइनल में एंट्री? एलिमिनेटर मैच ऐसे देखें LIVE
WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। लीग चरण के उतार-चढ़ाव भरे मुकाबलों के बाद अब वडोदरा का कोतंबी स्टेडियम नॉकआउट चरण की मेजबानी के लिए तैयार है। मंगलवार को होने वाले इस अहम एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी, जिसने टेबल टॉपर के रूप में सीधे फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की है।
लगातार चौथे सीजन फाइनल में पहुंचना चाहेगी दिल्ली (WPL 2026 Eliminator)
लीग के अंतिम मैच तक प्लेऑफ की दौड़ काफी रोमांचक रही। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ एक अहम जीत दर्ज कर प्लेऑफ का अंतिम टिकट हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली की टीम लगातार चौथे सीजन में नॉकआउट तक पहुंचने में सफल रही है। हालांकि, पिछले तीन सीजनों में दिल्ली ने सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन इस बार टीम को एलिमिनेटर की चुनौती से गुजरना होगा।

गुजरात जायंट्स रचना चाहेगी इतिहास
दूसरी ओर गुजरात जायंट्स ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार लाने काम किया है। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में हराकर गुजरात ने लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाई है। गुजरात के लिए यह मैच बेहद अहम होगा, क्योंकि टीम अब तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। वडोदरा की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित रही है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव
दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तान शेफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और मारिजेन कैप की हरफनमौला काबिलियत का अनुभव है। वहीं, गुजरात जायंट्स अपनी संतुलित गेंदबाजी विभाग और मिडल ऑर्डर की मजबूती पर निर्भर करेगी। इस अहम मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports Select 1 (SD और HD) चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इस सीजन के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications